Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

60 प्रतिशत प्राप्तांक वाले ब्राह्मण विद्यार्थियों को मिलेगी आर्थिक सहायता

-ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास का सम्मान समारोह 24 सितंबर को होगा

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास का कार्यक्रम रविवार दिनांक 24 सितंबर 2023 को स्थानीय लायंस हाल पर होगा। जिसमें ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करने के साथ ही आर्थिक रूप से निर्धन बच्चों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। कम से कम 60 प्रतिशत प्राप्तांक वाले विद्यार्थियों को हो लाभ मिलेगा।
यह जानकारी न्यास के उपाध्यक्ष शरद चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि ब्राह्मण समाज के वे बच्चे जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे कक्षा 9वीं से लेकर महाविद्यालय कक्षाओं में अध्ययनरत है वे इस योजना का लाभ ले सकते हैं। किंतु उनके प्राप्तांक कम से कम 60 प्रतिशत होना चाहिए। चयन मेरिट कम मींस के आधार पर होगा। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में उन सभी ब्राह्मण विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने बोर्ड की हाईस्कूल तथा हायर सेकेंडरी एवं महाविद्यालय की अंतिम परीक्षा में कम से कम 80 प्रतिशत अंक अर्जित किए हो।
इस हेतु फॉर्म प्राप्त एवं जमा करने की अंतिम दिनांक 31 अगस्त 2023 रहेगी l फॉर्म निम्नलिखित स्थानों से प्राप्त कर वही जमा किए जा सकेंगे।
1. सलिल हर्डेकर हॉलमार्क कंप्यूटर स्टेशन रोड
मोबाइल 9425355174
2. डॉ अमरनाथ सारस्वत 287, कस्तूरबानगर मेनरोड, मोबाइल 9981043788
3. शरद चतुर्वेदी वरिष्ट बीमा सलाहकार 6,इंदिरा नगर मेनरोड मोबाइल 9425355585
4. गोपाल पंड्या पंड्या ब्रदर्स डालूमोदी बाजार पुष्पक मार्केट के सामने
5. पुष्पेंद्र जोशी 17, मिशन हॉस्पिटल के पास,गायत्री टॉकीज के सामने
6. राजेश भार्गव राज ऑप्टिकल्स, फ्रीगंज रोड
मोबाइल 9425103050
7. छोटू भाई (सूर्यनारायण उपाध्याय) रमोला मंदिर के पास रामगढ़
मोबाइल 9300405077
8. अजय जोशी 18 पैलेस रोड रतलाम

Leave A Reply

Your email address will not be published.