Logo
ब्रेकिंग
नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट...

27 हजार की 18 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ लिस्टेड गुण्डा गिरफ्तार

-थाना स्टेशन रोड की टीम ने की धरपकड़ कार्रवाई।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पुलिस ने 27 हजार की 18 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक लिस्टेड गुंडे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इसने दो अन्य साथी के नाम भी बताए।
पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम के थाना प्रभारी स्टेशन रोड किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड रतलाम पुलिस ने स्मैक के साथ हाथीखाना निवासी साजीद उर्फ सज्जू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई ।


थाना स्टेशन रोड रतलाम की पुलिस टीम को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक नीले रंग का अपर पहने और टोपी पहने व्यक्ति पैदल पैदल ऊंकाला रोड होते हुए सालाखेड़ी की तरफ जाने वाला है। जिसके पास मे ब्राउन शुगर रखा हुआ है। इस सूचना पर सज्जू उर्फ साजिद पिता साबिर हुसैन (39) निवासी हाथीखाना रोड रतलाम को पकड़कर तलाशी लेने पर ब्राउन शुगर मिला। आरोपी से ब्राउन शुगर जब्त कर गिरफ्तार किया गया। इस बारे में के पूछताछ की गई है। इसमें शकील उर्फ मोटू व जफर मेवाती के नाम सामने आए है। जिनकी तलाश की जा रही है।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में डकेती की योजना, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार लेकर घूमने व जहरीली शराब बेचने आदि के 10 प्रकरण दर्ज है।
जब्त मश्रुका में ब्राउन शुगर (स्मैक) 18 ग्राम, दो मोबाईल फोन व नगदी 2520 रुपए शामिल है। जिसकी कुल किमती 44520 रुपए है।

धरपकड़ में इनकी भूमिका

धरपकड़ कार्रवाई में निरीक्षक किशोर पाटनवाला थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड रतलाम, उप.निरी. सचिन डावर, सहायक उप.निरी. आई.एम.खान, प्रधान आऱक्षक जितेन्द्रसिंह बघेल, प्रधान आऱक्षक राजु अमलियार, आरक्षक राजेन्द्रसिंह चौहान, आऱक्षक हर्षल शर्मा, आरक्षक निलेश पाठक, आरक्षक रवि शर्मा, आरक्षक पवन मेहता, आऱक्षक धर्मेन्द्र मईडा, आऱक्षक विजयसिंह शेखावत, आऱक्षक मुकेश कुमावत, आरक्षक टीकमसिंह चुण्डावत, आऱक्षक याक़ूब अली शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.