Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

फंसा पेंच: दो बत्ती पर रेलवे ने दी फ्लॉवर विथ फ्लेवर टी शॉप की मंजूरी, काम शुरू हुआ तो नगर निगम ने रुकवाया

-निगम इंजीनियर का कहना जमीन नगर निगम की है, रेलवे बता रहा अपनी।
-एक माह पहले रेलवे ने दिया था फर्म को शॉप खोलने का ठेका।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दो बत्ती स्थित डीआरएम ऑफिस के बाहर रेलवे द्वारा बनाई जा रही फ्लॉवर विथ फ्लेवर टी शॉप का काम शनिवार दोपहर में नगर निगम ने रुकवा दिया। निगम का कहना है जिस स्थान को रेलवे अपनी जगह मान रहा है। वह असल में निगम के अधीन की जमीन बताई जा रही है। मामले में पेंच आने के बाद रेलवे अधिकारी अब निगम आयुक्त से बात करने में जुटे हैं।

दो दिन पूर्व शुरू किया शॉप के लिए गड्ढे खोदना

रेलवे द्वारा टेंडर जारी किए जाने व वर्क ऑर्डर देने के बाद फर्म द्वारा 4 बाय 30 फ़ीट की शॉप के लिए दो दिन पूर्व गड्ढे खोदने का काम शुरू किया गया। लेकिन दोपहर करीब 3 बजे पहुंची नगर निगम की टीम ने काम रुकवा दिया। निगम इंजीनियर का कहना है कि यह जगह नगर निगम की है। रेलवे इस पर जबर्दस्ती कब्जा कर रहा है।
बता दें कि दो बत्ती से डाट पुल तक सीसी रोड बनने के दौरान नगर निगम द्वारा चौड़ीकरण किया था। इस समय भी इसी स्थान को लेकर रेलवे व निगम में उलझन पैदा हुई थी।

मामले में डीआरएम का दखल

रेलवे ने शॉप के लिए टेंडर निकाला था। तब शॉप के लिए लाइसेंस फीस 1.80 लाख रुपए साल के मान से निर्धारित की गई थी। डीआरएम रजनीश कुमार द्वारा इसके प्रस्ताव को मंजूरी के बाद रतलाम की फर्म प्रियांशी इंटरप्राइजर्स को वर्क आर्डर जारी किया गया था। फर्म को छूट दी गई कि वह फ्लावर शॉप व फ्लेवर शॉप का कितना-कितना हिस्सा रखे। कार्यालयीन औपचारिकता के बाद फर्म ने यहां शॉप निर्माण का काम शुरू किया। फर्म संचालक कुलदीप दुबे व अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि शॉप के लिए गड्ढे खोड़ने की तैयारी कर रहे थे। नगर निगम टीम ने काम रुकवा दिया। मटेरियल जब्त करने गाड़ी भी बुलवा ली थी।
इस मामले में संबंधित वाणिज्यिक विभाग के अधिकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती प्रतिभा पाल की शासकीय सीयूजी नंबर पर फोन लगाकर जानकारी लेना चाही। मगर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। कॉलबैक भी नहीं किया गया।
दूसरी ओर जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना का कहना है कि रेलवे द्वारा नियमों के तहत की काम करवाया जा रहा है। इसके रेलवे के पास पुख्ता दस्तावेज है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.