Logo
ब्रेकिंग
वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ...

संयुक्त रक्तदान शिविर: रक्तदान के लिए उमड़े, 85 यूनिट कर दिया एकत्रित

-संयुक्त शिविर सराहनीय, गरीब मरीजों को न्यूनतम दाम पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा- डॉ. लीला जोशी

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल, मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन, आई एम ए, मेडिकल टीचर एसोसिएशन व एम आर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमे कुल 85 यूनिट एकत्रित हुआ।
मुख्य अतिथि पद्म डॉ. लीला जोशी, समाजसेवी हांसी शिवानी व अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ ए पी सिंह ने की। स्वागत भाषण डॉक्टर भरत निनामा देते हुए बताया कि संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर के माध्यम से सामाजिक संस्थाओं जोड़ने से आमजन तक पहुंच कर रक्तदान की महत्ता का विस्तार करने का प्रयास हैं। डॉक्टर लीला जोशी ने डॉक्टर दिवस पर आयोजित संयुक्त रक्तदान शिविर को आमजन के लिए रक्त उपलब्ध कराने की अनोखी मिसाल कायम करने वाला बताया। आपने कहा कि शहर की सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता गरीब मरीजों को सहज रूप से रक्त न्यूनतम दाम पर उपलब्ध हो सकेगा। कार्यक्रम को सिविल सर्जन डॉक्टर ए पी सिंह एवं रुद्री अध्यक्ष हीरालाल डांगी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रोटरी द्वारा संचालित मोबाइल ब्लड वेन के सुचारू रूप से परिचालन हेतु समाजसेवी हांसी शिवानी ने आर्थिक सहयोग प्रदान करने का वादा किया। इस अवसर पर डॉक्टर बी एल तापड़िया, डॉक्टर कृपाल सिंह राठौड़ , अभिषेक जैन, अखिलेश गुप्ता, कमलेश जैन संजय व्यास, उपस्थित थे। इनसे पहले अतिथियों का स्वागत रोटरी अध्यक्ष हीरालाल डांगी, आईएमए सचिव डॉ. योगेश तिलकर, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सी पी राठौर, सचिव राजेंद्र अग्रवाल, ने किया।
रक्तदान शिविर को सुचारू रूप से पूर्ण करने हेतू ब्लड बैंक दल के रमेश सोलंकी, कमलेश यादव, नीरज गुप्ता को भी सम्मनित किया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह अश्विनी शर्मा, गोविंद काकानी, रोहित रूनवाल ने प्रदान किए। अश्विनी शर्मा व डॉ. भरत निनामा ने बताया कि शिविर में 85 यूनिट एकत्रित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.