Logo
ब्रेकिंग
रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर...

संकल्प: बारिश में शिव मंदिरों पर बिल्ब व बगीचों में लगाएंगे विभिन्न पौधे

‘पर्यावरण मित्र’ संस्था का गठन, पर्यावरण बचाने का लिया निर्णय।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। प्रदूषित वातावरण से पर्यावरण को बचाने की दिशा में व्हाट्सएप ग्रुप अपना नगर निगम रतलाम के सदस्यों द्वारा गुलाब चक्कर मे बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सर्वानुमति से आगामी वर्षाकाल में वृक्षारोपण को दृष्टिगत रखते हुए *पर्यावरण मित्र* संस्था का गठन किया गया। संस्था द्वारा निर्णय लिया कि शिव मंदिरों में बिल्ब के पौधे तथा अन्य बगीचों में विभिन्न तरह के पौधे लगाए जाएंगे।


उक्त जानकारी देते हुए अनिल कटारिया ने बताया कि
जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरुरत है। जल, जंगल और जमीन तीनों उसके प्रमुख आधार हैं। इन तीनों आधारों को प्रदूषण ने लील लिया है। पर्यावरण पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है।
बैठक में शैलेंद्र डागा, अशोक चौटाला, श्रीमती सीमा टांक, उमाकांत उपाध्याय, बद्रीलाल परिहार ने वृक्षारोपण के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं से सभी सदस्यों को अवगत कराया। बैठक में निर्णय लिया गया की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत आगामी रविवार को श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर, विश्वकर्मा घाम नेमीनाथ नगर,दीनदयाल नगर पर बिल्व वृक्ष का पौधरोपण कर की जाएगी। जिसे आगामी वर्षाकाल में निरंतर जारी रखते हुए शहर के सभी शिव मंदिर पर बिल्व एवं विभिन्न मार्गो, उद्यान और स्थानों पर विभिन्न किस्म के पौधे लगाए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.