Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

गरीबरथ एक्सप्रेस से कोटा में उतरे यात्री का बैग छूटा, रतलाम में स्टेशन प्रबंधन ने संभाला

-आरपीएफ हेल्पलाइन 139 पर कई बार फोन करने पर नहीं मिला रिस्पॉन्स।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। गरीबरथ एक्सप्रेस में निजामुद्दीन से कोटा के लिए सवार यात्री ट्रेन में अपना बैग भूल गया। मैसेज मिलने पर तत्परता से स्टेशन प्रबंधक ने बुधवार रात बैग रतलाम में उतारा तथा यात्री के मित्र को सुपुर्द किया। हालांकि परेशान यात्री ने पहले आरपीएफ की हेल्पलाइन  नंबर पर कॉल किया। लेकिन आरपीएफ अधिकारी से लेकर हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी रिस्पॉन्स नहीं दिया गया।
जानकारी के मुताबिक यात्री कुलदीप सिंह ट्रेन संख्या 12910 गरीबरथ एक्सप्रेस के कोच नंबर जे-4 में सीट नंबर 12 पर कोटा के लिए सवार हुआ। गंतव्य स्टेशन कोटा आने पर यात्री उतर गया। यात्री का नीला व सफेद रंग का बैग ट्रेन में ही छूट गया।
इसके लिए यात्री ने आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर 139 पर कई बार कॉल किया। आरपीएफ प्रमुख मिथुन सोनी को सीयूजी फोन नंबर 9752492700 पर कॉल किया। मगर दोनों ओर से कॉल नही उठाए गए।

रतलाम स्टेशन पर मैसेज मिलने पर हुए अलर्ट

इधर, बैग को लेकर परेशान यात्री ने रतलाम निवासी अपने मित्र को इसकी जानकारी सी। तब स्टेशन प्रबंधक विजयसिंह सिसोदिया को फोन पर संपर्क कर उन्हें जानकारी दी। ट्रेन रात 12 बजे बाद रतलाम स्टेशन पहुंची। तब स्टेशन प्रबंधक सिसोदिया ने कोच से बैग उतारकर यात्री कुलदीप सिंह के रतलाम निवासी मित्र राजेश यादव को बैग सौंपा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds