Logo
ब्रेकिंग
वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ...

आशीष दशोत्तर 21 मई को ‘कथा रंग कहानी पुरस्कार’ से सम्मानित होंगे

-नई दिल्ली गाजियाबाद में होने वाले समारोह में होगा सम्मान।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। कथा रंग कहानी महोत्सव एवं अलंकरण समारोह में शहर के युवा कथाकार आशीष दशोत्तर को ‘कथा रंग कहानी पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली गाजियाबाद में होने वाले समारोह में दशोत्तर को यह पुरस्कार उनकी कहानी *’ चे-पा और टिहिया ‘* के लिए दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्री दशोत्तर की यह कहानी बाज़ारवाद और मनुष्यता के सवाल पर केन्द्रित है तथा काफी चर्चित रही है।
वरिष्ठ साहित्यकार सुभाष चंदर ने बताया कि इस लिटरेरी फेस्टिवल में कार्यक्रम पांच सत्रों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम सत्र में ‘कहानी का वर्तमान’ विषय पर विमर्श में वरिष्ठ लेखक अब्दुल बिस्मिल्लाह के अलावा वरिष्ठ लेखक प्रियदर्शन, आलोचक व लेखक हरियश राय के अलावा चर्चित रचनाकार रेनु हुसैन भाग ले रही हैं। दूसरा सत्र लेखक से मिलिए है। जिसमें मशहूर व्यंग्यकार आलोक पुराणिक व अभिनेता मनु कौशल की रोचक प्रस्तुति होगी। इसके अलावा मशहूर रंगकर्मी जे. पी. सिंह की नाट्य प्रस्तुति ‘छोड़ो कल की बातें’ भी आयोजन का हिस्सा हैं। लिटररी फेस्टिवल में शामिल होने वाले अन्य चर्चित साहित्यिकारों में वरिष्ठ कथाकार मैत्रेयी पुष्पा, राहुल देव,महेश दर्पण, सूर्यनाथसिंह, आलोक पुराणिक,प्रियदर्शन,संजय सहाय, सुधीर मिश्रा, आलोक यात्री, महेश मीणा सहित महत्वपूर्ण कथाकार शिरकत करेंगे। कार्यक्रम संयोजक ललित जायसवाल एवं आयोजक आलोक यात्री और कथा रंग के अध्यक्ष शिवराज सिंह के अनुसार अलंकरण समारोह में “कथा रंग शिखर सम्मान” तथा ‘सर्जना पुरस्कार’ पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ साहित्यकारों की पुस्तकों का लोकार्पण के साथ ही ‘कथा रंग सारथी सम्मान’ भी प्रदान किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.