Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

आबकारी चौराहा पर सड्डू लाला के यहां शराब दुकान नहीं चलने देंगे, बिगड़ेगा माहौल

-शासन द्वारा क्षेत्र में शराब दुकान आबंटन के खिलाफ रहवासी विरोध में उतरे।
-सोमवार को रहवासियों ने जिला प्रशासन को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। आबकारी चौराहा पर शराब दुकान आबंटन के खिलाफ रहवासियों ने जिला प्रशासन को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया है। रहवासियों के मुताबिक जहां दुकान संचालन का आबंटन किया है। वह दुकान आपराधिक प्रवृत्ति में लिप्त सड्डू लाला उर्फ टोपी की है। यहां शराब दुकान संचालन से सौहार्दपूर्ण माहौल भी बिगड़ सकता है। हालांकि इससे नजदीक पहले ही शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद अतिरिक्त दुकान की मंजूरी देना गलत है।


रहवासी कमलेश पंवार, मोहम्मद एहसान, मोहम्मद रफीक, जुनैद सहित अन्य रहवासियों ने सौंपे ज्ञापन में कई समस्याएं बताई। कहा गया कि आबकारी चौराहा स्थित पीपल पर महिलाओं द्वारा पूजा की जाती है। मोहर्रम व ईद पर मुस्लिम समाज द्वारा छबील लगाए जाते है। गणेशोत्सव पर भगवान गणपति की स्थापना की जाती है।
कुछ ही दूरी पर कम्पाउंड ग्राउंड पर देशी शराब दुकान का संचालन हो रहा है। इसके अतिरिक्त अन्य दुकान का संचालन तर्कसंगत निर्णय नही है। ऐसे में दुकान का आबंटन निरस्त कर अन्य स्थान पर स्थान्तरित किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.