Logo
ब्रेकिंग
​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

पोरवाल के पोस्टरों से गरमाई शहर की राजनीति, पूर्व गृहमंत्री खेमे का प्रभुत्व प्रदर्शित

-वाहन रैली के साथ पोरवाल ग्रहण करेंगे रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष का पदभार।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। राज्य शासन द्वारा रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) अशोक पोरवाल के नाम की घोषणा के बाद से शहर में भाजपाई गुटों से जुड़ीं राजनीति गरमा गई है। पोरवाल को बधाई व शुभकामना संदेश देने के शहरभर में लगे पोस्टर व फ्लेक्स में प्रदर्शित फ़ोटो एक अलग कहानी बयां कर रहे है। दरअसल पोस्टर के माध्यम से पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी व कोठारी खेमे के नेताओं का प्रभुत्व कुछ नए समीकरण दर्शाता दिखाई दे रहा है। इसे लेकर शहरभर में आम लोगों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक पोरवाल मंगलवार शाम को पदभार ग्रहण करेगे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो से वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली शाम 4 बजे डॉ. अम्बेडकर भवन परिसर मैदान से आरंभ होगी। लोकेन्द्र भवन मार्ग, महाराजा सज्जन सिंह स्टेच्यु , दिलबहार चौराहा, फ्रीगंज, दो बत्ती चौराहा, न्यू रोड, शहर सराय, रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा, डालुमोदी बाजार, माणकचौक, घास बाजार, चांदनी चौक, लक्कड़पीठा होते हुए छोटु भाई की बगीची समता शीतल पैलेस पहुंचकर समाप्त होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.