Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

ऑपरेशन थियेटर में संगीत लहरी…!! गॉल ब्लैडर का सफल ऑपरेशन, स्वस्थ हुए मरीज ने मेडिकल कॉलेज को गिफ्ट किया साउंड सिस्टम, तांकि डॉक्टर्स का तनाव कम हों

-रेलकर्मी ने पिताजी की पुण्यतिथि पर मेडिकल कॉलेज को संगीत उपकरण गिफ्ट कर दी अनूठी मिसाल
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को निशुल्क बेहतर स्वास्थ्य का लाभ मिल रहा है। गॉल ब्लैडर में पथरी का असल ऑपरेशन हुआ। तब डॉक्टर्स व स्टाफ़ की सेवाओं से प्रभावित होकर संगीत से जुड़े एक मरीज ने कॉलेज प्रबंधन को साउंड सिस्टम गिफ्ट किया। साउंड सिस्टम का उपयोग अब ऑपरेशन थियेटर में होगा। इससे डॉक्टर व चेतनावस्था में मरीजों के तनाव को कम करने का प्रयास किया जाएगा।
दरअसल रतलाम में रेलवे के केश ऑफिस में बतौर इंचार्ज विजेंद्र सिंह सिसोदिया को कुछ माह से गॉल ब्लैडर स्टोन (पित्त की पथरी) की शिकायत से पीड़ा थी। उपचार के लिए शहर के अधिकांश मरीज गुजरात के अस्पतालों का रुख करते है। लेकिन रेलवे की मेडिकल सुविधा तथा रेलवे के निजी अस्पतालों से अनुबंधित उपचार की सुविधा के बावजूद सिसोदिया ने मेडिकल कॉलेज में ही उपचार का मन बनाया। डॉक्टर देवेंद्र चौहान से संपर्क किया तो उन्होंने सफल ऑपरेशन की गारंटी ली। इसके बाद पिछले सप्ताह सिसोदिया का लेप्रोस्कोपिक तरीके से ऑपरेशन किया गया। तीन दिन कॉलेज में उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

संगीत से तनाव कम होगा

कॉलेज की बेहतर सुविधा से प्रभावित होकर रेलकर्मी सिसोदिया ने कॉलेज प्रबंधन को ब्रांडेड साउंड सिस्टम गिफ्ट किया। रेलकर्मी सिसोदिया के मुताबिक निजी अस्पताल में महंगे उपचार के बजाय मेडिकल कॉलेज में बेहतर निशुल्क उपचार हुआ है। पिताजी डालचंद सिसोदिया की स्मृति में कॉलेज के लिए उनकी ओर से सहयोग करने में अन्तरिच्छा जाग्रत हुई। वह संगीत से जुड़े है। इसलिए डॉक्टर्स के सुझाव पर साउंड सिस्टम भेंट किया गया।

डॉक्टर्स करते आ रहे है संगीत के साथ ऑपरेशन

इधर, डॉक्टर्स को ड्यूटी के दौरान भारी तनाव रहता है। इसलिए डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर या ओपीडी में संगीत सुनकर अपना काम करते है। इससे तनाव कम होता है। सिविल अस्पताल में पदस्थ सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर का कहना है कि पहले के समय में डॉक्टर्स रेडियो का उपयोग करते थे। अब साउंड सिस्टम का उपयोग करते है। तनाव को कम करने के लिए संगीत कारगर साबित होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.