Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई…एएसआई ने रिश्वत लेने अपने व्यक्ति को भेजा, मेडिकल कॉलेज के पास रंगेहाथ धराया

-रास्ता खुलवाने के बदले एसएसआई ने 15 हजार रुपए मांगने की लोकायुक्त में हुई थी शिकायत।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को रिश्वत लेने के मामले में एक निजी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार नामली थाने पर पदस्थ एक एसआई ने रास्ता खुलवाने के बदले में फरियादी से 15 हजार की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की राशि लेने अपने निजी व्यक्ति को देने के लिए बोला था। मेडिकल कॉलेज के पास यह व्यक्ति रंगेहाथ धराया।

फ़ोटो-पकड़े गए इस व्यक्ति को रिश्वत लेने भेजा था।

उज्जैन लोकायुक्त पुलिस की और से दी गई जानकारी के अनुसार महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देशन में उज्जैन लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा के आदेशानुसार डीएसपी सुनील तालान एवं राजेश पाठक उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
लोकायुक्त की टीम ने यह कार्रवाई दोपहर में की है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार आवेदक धारा सिंह पिता शम्भू लाल निवासी शिखेड़ी तहसील रतलाम से राय सिंह रावत उप निरीक्षक थाना नामली द्वारा रास्ते को खुलवाने के बदले में 15 हजार रुपए की मांग की गई थीं। रिश्वत राशि प्राइवेट व्यक्ति दिलीप प्रजापति को देने का बोला था। दिलीप प्रजापति पहुंचा तभी 15 हजार रुपए लेते हुए इसे ट्रैप किया गया।
लोकायुक्त पुलिस ने उप निरिक्षक राय सिंह रावत एवं प्राइवेट व्यक्ति दिलीप के विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संसोधन 2018 )के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना में लिया गया।
ट्रैप टीम में हितेश लालावत, विशाल, उमेश लोकेश सहित 10 सदस्य शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.