Logo
ब्रेकिंग
निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ...

ऐसा दावा, ऐसा वादा भी….महंगाई भत्ते की व्यवस्था मजदूर संघ के संघर्ष का परिणाम, पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे

-वेरे मजदूर संघ के महामंत्री आरजी काबर और जोनल अध्यक्ष शरीफ पठान का उज्जैन व इंदौर दौरा
-इंदौर सभा के दौरान 15 कर्मचारी यूनियन छोड़ मजदूर संघ में हुए शामिल।

रतलाम/उज्जैन/इंदौर। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री आरजी काबर और जोनल अध्यक्ष शरीफ खान पठान के तीन दिवसीय रतलाम मंडल के दौर की शुरुआत उज्जैन व इंदौर से हो गई है। उज्जैन व इंदौर में आमसभा हुई। वही इंदौर में 15 कर्मचारियों ने यूनियन छोड़ मजदूर संघ की सदस्यता ली।
उज्जैन में लगभग 400 कर्मचारियों को संबोधित करते हुए काबर ने बताया कि नेशनल रेलवे मेंस फेडरेशन और वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रेल कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के लाभ नहीं मिलने तक आंदोलन करता रहेगा।


सभा में छठे पे कमिशन में रनिंग स्टाफ के साथ हुई अनामली, ट्रैक मेंटेनर के लिए 4200 ग्रेड पे की मांग, पॉइंट्स मैन के लिए केडर पुनर्सरचना, एलडीसी ओपन टू ऑल ,पुरानी पेंशन योजना को अमल में लाना तथा आठवे पे कमीशन के गठन की चर्चा रेलवे बोर्ड स्तर पर जारी है ।
इस दौरे में रतलाम मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने बताया कि रेलवे के संगठनों के मान्यता के चुनाव 4, 5 व 6 दिसंबर को होने वाले हैं जिसमें सहायक महामंत्री बी के गर्ग व मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के द्वारा वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पक्ष में कर्मचारियों को मतदान करने के लिए अपील की गई है।
इस अवसर पर अभिलाष नागर द्वारा मजदूर संघ की उपलब्धियां को कर्मचारियों के सम्मुख रखा गया एवं 16 परिवारों की अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को जोनल लेवल से हल करने पर आर जी काबर एवं शरीफ भाई पठान का धन्यवाद भी दिया।

आमसभा में ही ली मजदूर संघ की सदस्यता

इधर, इंदौर में मजदूर संघ की कोचिंग डिपो आमसभा में महामंत्री काबर और अध्यक्ष शरीफ खान पठान की उपस्थिति में 12/ 11 /24 को वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन की सदस्यता छोड़कर कर्मचारियों ने वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की सकारत्मक कार्य प्रणाली को देखते हुए 15 कर्मचारियों ने सदस्यता ग्रहण की। जिसमें जायस मार्टिन, रूपेश बोरासी, रिंकू नागर, जय वर्मा, जितेंद्र परिहार, जगदीप राम, विजयपाल, नितेश जैन सहित साथ ही 10 महिलाओं ने निधि पारीक और अरुंधति किरकिरे के नेतृत्व में मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सहायक महामंत्री गर्ग, मंडल मंत्री नागर और मंडल अध्यक्ष गिरी ने सभी को मज़दूर संघ का स्कार्फ पहनाकर मज़दूर संघ की सदस्यता ग्रहण करवाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.