Logo
ब्रेकिंग
रेल यात्राओं की अनियमितता, उभरने लगे पुराने जख्‍म....राम जी के भक्‍तों को भी नहीं छोड़ा, फर्जी अवकाश... ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा... अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष... राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ... स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार... कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ... जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी...

कपिल राठौड़ हत्याकांड…. 10 साल से फरार आरोपी अब्दुल मुत्तलीब अब आया पुलिस गिरफ्त में

-शहर की फिजा बिगाड़ने वाले आरोपी पर था 20 हजार रुपए का ईनाम।
-घटना से तनाव के बाद शहर में लगा था कर्फ्यू।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर में 10 साल पहले हुए कपिल राठौर हत्याकांड के आरोपी अब्दुल मुत्तलिब को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। घटना में कपिल के भाई विक्रम राठौर होटल स्टाफ पुखराज पालीवाल व नारायण मईडा पर भी प्राणघातक हमला किया गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक
रतलाम जिले के थाना स्टेशन रोड रतलाम के अप.क्र.588/2014 धारा 302, 307, 34 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट में 10 साल से फरार चल रहे उद्घोषित आरोपी मुत्तलिब पिता इस्माईल खान निवासी शैरानीपुरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लंबे समय से सक्रिय थी। पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव कुमार बारंगे के मागर्दशन में थाना स्टेशन रोड व सायबर सेल रतलाम की टीम ने 10 ने इसे कड़ी मेहनत से गिरफ्तार कर लिया।

तनाव के बाद शहर में लगा था कर्फ़्यू

यह घटना दिनांक 27.09.2014 की है। मृतक कपिल राठौर नि.धीरजशाह नगर रतलाम की रोडवेज बस स्टैण्ड के पास स्थित राठौर रेस्टोरेन्ट दुकान था। तभी दिन में करीब 2.15 बजे 4 से 5 अज्ञात बदमाश आए। दुकान में बैठे कपिल राठौर, विक्रम राठौर, पुखराज पालीवाल व नारायण मईडा पर प्राणघातक हमला करते हुए पिस्टलों से फायर किए। पुखराज के सिर पर छुरी से वार कर कपिल राठौर व उसके नौकर पुखराज की हत्या कर दी। जबकि छोटे भाई विक्रम को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके कारण शहर में कई दिनों तक तनाव की स्थिति निर्मित रही। पुलिस व प्रशासन को शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा था। मुखबिर सूचना पर हत्याकांड में शामिल आरोपी अब्दुल मुत्तलिब को गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार अन्य आरोपियों को माननीय न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास के दण्ड से दंडित किया गया।

इस टीम ने किया धरपकड़ का काम

निरीक्षक दिनेश कुमार भोजक थाना प्रभारी स्टेशन रोड, उनि अमित शर्मा प्रभारी सायबर सेल, सउनि प्रदीप शर्मा, प्र आर 67 राहुल जाट, प्र आर 447 हिमांशु यादव, प्र आर 725 मनमोहन शर्मा, प्र आर 385 लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर 553 हिम्मत सिंह, प्र आर 908 निलेश पाठक, , प्र आर मनोज पांडे, प्र आर महेंद्र फतरोड, आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास, आर तुषार सिसोदिया, आर 15 अभिषेक पाठक, म.आर प्रतिभा परिहार, आर राकेश निनामा, आर प्रशांत की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.