Logo
ब्रेकिंग
रेल यात्राओं की अनियमितता, उभरने लगे पुराने जख्‍म....राम जी के भक्‍तों को भी नहीं छोड़ा, फर्जी अवकाश... ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा... अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष... राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ... स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार... कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ... जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी...

स्व. पुरोहित ट्रॉफी : कार्मिक विभाग व जीआरपी ने जीते उद्घाटक मैच, अगले दौर में प्रवेश

-डीआरएम ने बल्ला घुमाकर किया स्पर्धा का शुभारंभ, अधिकारियों ने बजाई तालियां।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन एवं ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय उमरावमल पुरोहित ट्रॉफी का मंगलवार को शुभारंभ हुआ।

अतिथि फेडरेशन के महामंत्री जेआर भोसले, मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार रहे। इसके अलावा रेलवे खेलकूद संघ सचिव महेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल समन्वय पीयूष पांडे, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती अरिमा भटनागर, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद डीआरएम ने गेंद पर बल्ला घुमाकर शॉट मारा तथा स्पर्धा का शुभारंभ किया।

पहले दिन रोचक हुए मुकाबले

पहले दिन के मैच का प्रथम मुकाबला इलेक्ट्रिकल टीआरओ एवं कार्मिक विभाग के मध्य खेला गया। टीआरओ टीम ने 105 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें कार्मिक विभाग ने 10 ओवर 3 बॉल में 105 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस तरह कार्मिक विभाग ने जीत दर्ज कर ली। मेन ऑफ द मैच जेम्स ने लिया।
दूसरा मैच दोपहर 2.30 बजे जीआरपी एवं दाहोद वर्कशॉप टीम के बीच खेला गया। दाहोद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बनाए। जीआरपी ने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए 11 ओवर में अपना मैच जीता।

ये पदाधिकारी मौजूद रहे

शुभारंभ अवसर पर यूनियन के मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी, ह्रदेश पांडे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, अध्यक्ष पल्लव उपाध्याय, डीजल शेड शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र गुर्जर, सचिव सुनील चतुर्वेदी, सामान्य शाखा सचिव पंकज पंवार, यातायात शाखा अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव हेमंत मिश्रा, मेडिकल शाखा अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, इलेक्ट्रिकल शाखा सचिव रंजीता वैष्णव, अंतिम बाला गर्ग, युवा समिति सचिव बेनी प्रसाद मीणा, उपाध्यक्ष राम जीत मीणा, सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के कोषाध्यक्ष कपिल गुर्जर, जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के कोषाध्यक्ष आशीष यादव, यांत्रिक शाखा अध्यक्ष राजेश माथुर, सचिव कुलदीप चौहान, युवा महिला समिति सचिव कांता तिवारी, उपाध्यक्ष नमिता कुमारी, दिनेश छपरी, सुनील डागर के अलावा वेस्टर्न यूनियन के तमाम पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। यह समस्त जानकारी यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.