-विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत के बाद कवायद।
न्यूज़ जंक्शन-1८8
रतलाम। भाजपा द्वारा वाल्मिकी धाम उज्जैन के राष्ट्रीय संत 1008 श्री बाल योगी उमेश नाथ महाराज को राज्यसभा सदस्य मनोनित किया गया है।
पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत मिला है। इसके बाद पार्टी राज्य सभा में सांसदों को भेजने की तैयारी कर रही है। मध्य प्रदेश से तीन सदस्यों को नामांकित करने के बाद राज्य सभा सांसद के रूप में चयन किया गया है।
जिसमें उज्जैन वाल्मिकी धाम के राष्ट्रीय संत उमेश नाथ महाराज का नाम शामिल किया है।
श्री सनातन धर्म महासभा के अशोक सोनी, गोविन्द काकानी, कमल भाटी वाल्मीकि, गोपाल शर्मा, जगदीश हरहरिया, मनोज शर्मा, भूपेंद्र सोनी, बालमुकंद चावड़ा, महेंद्र सिंह चंद्रावत, मनोहर पोरवाल, प्रितेश गादिया, मुरली गुर्जर, ताराबेन सोमी आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी ने भाजपा संगठन एवं प्रदेश के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया है।