Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

भाग मिल्खा…..हाफ मैराथन में भी नहीं हांफे जूलियस, 2.30 घंटे में पूरी की 21.4 किमी दौड़

-7.04 प्रति मिनिट किलोमीटर निकाला दौड़ का एवरेज

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। इंटरनेट व वाहन सुविधा के युग में युवा वर्ग हेल्थ एक्सरसाइज से दूर होते जा रहे है। वहीं 63 वर्षीय रेलवे से रिटायर्ड सीनियर सिटीजन जूलियस चाको ऐसे युवाओं के लिए मिसाल बने हुए हैं। उन्होंने 21.4 किमी की दौड़ महज 2.30 घंटे में पूरी कर युवाओं के लिए नज़ीर पेश की है। ऐसी उपलब्धि वाले रतलाम के पहले खिलाड़ी है।


दरअसल 11 फरवरी को भोपाल में आयोजित पंख मैराथन इवेंट हुई। इसमें सभी उम्र के लगभग 12000 हजार महिला पुरुष धावकों ने भाग लिया। जिसमें 4 इवेंट 6, 10, 21 किमी हाफ व 42 फुल मैराथन भी हुई। जूलियस ने 21.4 किमी 2.30 घंटे में 7.04 प्रति मिनिट प्रति किलोमीटर एवरेज के साथ पूरी की।
मामले में चाको ने बताया कि इवेंट में खास बात यह रही कि मुझे देश के नामी फिटनेस गुरु मिलिंद सोमन के साथ दौड़ने का मौका मिला। इवेंट में 63 साल के बहुत कम लोग थे। मिलिंद सर ने कहा कि जब मैं अगले साल आऊंगा तब चाहता हूँ कि आप फुल मैराथन (42 किमी) दौड़े। अब मेरा अगला टारगेट 42 किमी रहेगा।

नियमित अभ्यास में यह भी श्रेष्ठ निकाला


-जनवरी 22 किमी।
-26 जनवरी 23 किमी।
-4 फरवरी 21 किमी।
-11 फरवरी 21 किमी।
-20 दिन के अंतराल मे 4 बार हाफ मैराथन दौड़ पूरी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.