Logo
ब्रेकिंग
मेडम की सीख से ऐसी सिक ली... चाबी बाबू की मेहरबानी, सभी खुश.... हम तो डूबे सनम, तुम्‍हारा क्‍या होगा... एक्शन "with" सर्जरी....श्री गणेश चल समारोह में पथराव की मजिस्ट्रेट, पुलिस महकमें का फेरबदल विरोध....पहले तो आर्थिक रूप से परेशानी, ऊपर से सरकार ने पत्रकार दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा की प्रीमि... मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्री काश्यप पर जताया भरोसा, दी अहम जिम्मेदारी आईटी इंजीनियर्स का ऐसा विरोध....काली पट्टी बांधकर कर रहे ऑफिस का काम पुलिस क्रूरता के खिलाफ जनाक्रोश....हिन्दू समाज ने निकाली विशाल रैली, एसपी सहित सात पुलिस अधिकारियों ... भाजपा पदाधिकारी ने पुलिस से कहा-शहर में घूम रहा फरार कॉलोनीनाइजर अनिल झालानी, अब तक गिरफ्तारी क्यों ... पुलिस की ज्यादती का विरोध, एक्शन...हिन्दू संगठन के नेताओं ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन, एसपी लोढा का तब... बड़ी मेडम ने छोटी मेडम के उतारे नखरें, चाबी वाले बाबू की कालगुजारी, भीड़ आई तो चलते बने तोता-मैना... बवाल के बाद पुलिस अलर्ट, शहर में पूरी तरह से शांति, उपद्रव फैलाने वाले फरार आरोपियों की तलाश

सुश्राविका कमला बाई सिंघवी ने 21 दिनी संथारा के साथ दीक्षा लेने के उपरांत मोक्ष मार्ग को सुगम बनाया

-सैलाना में जुटे हजारों समाजजन, लगे जय जयकार के नारे।

-सिंघवी ने पूर्व में पति एवं पुत्री को जैन भगवती दीक्षा प्रदान करवाई थी।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम, सैलाना। सैलाना नगर की सुश्राविका कमला बाई 21 दिनी संथारा के साथ शुक्रवार को जैन भगवती दीक्षा लेने के उपरांत संयम ग्रहण कर मोक्ष मार्ग (देह त्याग) को बनाया सुगम।

बता दें कि रतन मुनि जी मसा की सांसारिक धर्म सहायिका कमला बाई का पूर्ण चेतना के साथ संथारा संलेखना 24 दिसंबर से लगातार गतिशील था।

इंदौर से उग्र विहार करते हुए विदुषी महासतीजी संयम प्रभा जी मसा आदि ठाणा-8 व आचार्य हीरा मुनि जी मसा की अज्ञानुवर्ती सरलमना सरोज श्रीजी मसा आदि ठाणा-3 की प्रेरणा से संथारा साधिका पूज्य बाई जी ने जैन भगवती दीक्षा अंगीकार करने की भावना व्यक्त की थी। सुश्राविका नगरपालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा की बहन अनीता करुण कुमार संघवी के सासु है। बेटे वर्धमान स्थानक वासी श्रावक संघ के अध्यक्ष करुण कुमार संघवी, विजय कुमार संघवी व संघवी परीवार सैलाना ने जैन भगवती दीक्षा हेतु अपनी आज्ञा प्रदान की थी।

 

तदनुसार राष्ट्र संत आचार्य भगवंत पू. श्री आनंद ऋषि जी म.सा. की  सुशिष्या, युवाचार्य महेंद्रऋषि जीम.सा., उपाध्यक्ष प्रवीणऋषि जी म.सा., महाराष्ट्र प्रवर्तक  कुंदनऋषि जी म. सा. की आज्ञा से मालवकीर्ति उपप्रवर्तनी पूज्य कीर्तिसुधा जी म.सा. की नैश्राय में बेटी महाराज पूज्य श्री नूतनप्रभा जी महाराज साहब के मुखारविंद से करेमि भंते का पाठ शेष विधि पू.श्री आराधना श्री जी म. सा.ने पूर्ण करवाया। पौष सुदी एकम विक्रम संवत 2080 दिनांक 12 जनवरी 2024 शुक्रवार कमलाबाई सिंघवी को सैलाना में संयम ग्रहण करवाया।

पति व पुत्री को जैन भगवत दीक्षा करवाई

 

सिंघवी परिवार में यह अविस्मरणीय क्षण है, जब श्रीमती कमलादेवी सिंघवी ने पूर्व में पति को एवं पुत्री को जैन भगवती दीक्षा प्रदान करवाई थी। आज अपने जीवन के अंतिम समय को सार्थक करते हुए स्वयं ने चौविहार संथारा के साथ दीक्षा ग्रहण की। समाजजनों का कहना है कि परिवार धन्य हो गया, जिन्होंने उन्हें आज्ञा प्रदान की।आचार्य पूज्य उमेश मुनी जी म सा अणु  की शिष्या विदुषी महासति जी पूज्या संयम प्रभा जी म सा आदि ठाणा 8 की मंगलमय उपस्थिति रही। आचार्य श्री हीरा मुनी जी म सा की आज्ञानुवर्ती सरलमना पूज्या सरोज श्री जी म सा आदि ठाणा 3 की प्रेरणा से संथारा ग्रहण किया था। हर्ष और उत्कृष्ट भावों के साथ आपके पुत्र वर्धमान स्थानक वासी श्रावक संघ के अध्यक्ष करुण कुमार संघवी एवं विजय कुमार संघवी एवं संघवी परिवार सैलाना ने सहर्ष आज्ञा प्रदान की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.