Logo
ब्रेकिंग
रेल यात्राओं की अनियमितता, उभरने लगे पुराने जख्‍म....राम जी के भक्‍तों को भी नहीं छोड़ा, फर्जी अवकाश... ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा... अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष... राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ... स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार... कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ... जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी...

मेडम जी, कर्मचारियों के वारिसों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएं, परिजन परेशानी में है

-समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल सहायक आयुक्त से मिला।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल ने सहायक आयुक्त सहायक आयुक्त रंजना बघेल से भेंट कर कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। यह मुलाकात जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह राणावत के नेतृत्व में की गई। प्रमुख समस्याओं में सेवानिवृत कर्मचारी के स्वाहितों का निराकरण न होने संबंधी चर्चा की गई। साथ ही कहा गया कि अध्यापक संवर्ग के 24 वर्ष पूर्ण होने पर द्वितीय क्रमोन्नति लाभ दिया जाएं, तीसरी क्रमोन्नति एरिया की अंतिम किस्त का भुगतान नहीं हुई है। मृत कर्मचारियों के उत्तराधिकारियों को अविलंब अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। परिजन परेशान हो रहे है। साथ ही संकुल प्राचार्य को लिपिक कार्य के लिए आंशिक रूप से लिपिक उपलब्ध कराई जाएं, नवीन अध्यापक संवर्ग अध्यापक को 1 वर्ष पूरे होने पर 80 प्रतिशत वेतन भुगतान करें, 35 वर्षीय सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को चतुर्थ क्रमोउन्नति लाभ प्रदान करें, हाउस रेंट का लाभ दिया जाएं, द्वितीय एवं तृतीय क्रमोन्नति एरियर राशि का भुगतान किया जाएं। अन्य मांग में उच्च पदभार ग्रहण के आदेश जारी करना, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की क्रमोन्नति एवं डीपीफ पार्ट फाइनल के प्रकरण का निराकरण करने सहित कहा गया कि 13 सूत्री मांग पत्र का जल्दी निराकरण किया जाएं। प्रतिनिधि मंडल में उप प्रांताध्यक्ष दिनेश बारोठ, प्रांतीय सचिव बृजलाल बोरिया, ब्लॉक अध्यक्ष नटवरलाल मईड़ा, बसंती लाल मईडा, भंवर लाल देवड़ा, गोपाल टॉक सहित कई कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.