Logo
ब्रेकिंग
ट्रेन वर्किंग विवाद....देश के हालात को देखते आंदोलन आज शाम स्थगित, लेकिन समझौता नहीं, संघर्ष जारी रह... ब्रेकिंग, अभी-अभी....अशफाक की जगह अक्षय होंगे रतलाम मंडल के नए एडीआरएम, तबादला आदेश जारी विरोध में उठी आवाज़....पेंशन अदालत रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए, सूचनाएं कर्मचारी संगठनों को दे रहे, क... सिविल डिफेंस का मॉक ड्रिल... 100 से अधिक वालंटियर ने घायलों को सुरक्षित स्थान पहुंचाया भारत-पाक के बीच कोल्ड वॉर....रतलाम में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, टेकरा कॉलोनी में बजेगा सायरन वर्किंग विवाद को सुलझाने में मुख्यालय नाकाम, नाराज रेल कर्मचारी विफ़रे, भूख हड़ताल शुरू की यासीन खान को भेजा जेल...चोरी के मामले में स्थाई वारंटी था, शास्त्री नगर में छुपे होने की सूचना मिली,... ये है जमाई, सीएमआई.... रेलवे बोर्ड की पॉलिसी का असर नहीं, टेबल-कुर्सी एक ही है, बैठे-बैठे ही कर रहे ... रेलवे डीजल शेड का रंगारंग 58वां स्थापना दिवस...अधिकारियों ने गीत गाए, बच्चें ट्रॉय ट्रेन में, अन्य म... टिकिट चेकिंग सेवा के बेमिसाल 36 साल...स्पोर्ट्समेन से सीटीआई तक का सफर पूरा, कर्तव्यनिष्ठा के पर्याय...

यूनियन की मांग पर मोहर : रेल प्रशासन ने रनिंग स्टाफ के 160 पद बढ़ोतरी की

-पिछले 60 दिनों से अधिक चल रहे प्रदर्शन के बाद मिली सफलता।

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन रतलाम मंडल के उज्जैन स्टेशन पर रनिंग लोको पायलट के पदों को लेकर पिछले 60 दिनों से अधिक चल रहे प्रदर्शन में यूनियन की मांग और रेल प्रशासन ने मंजूरी दी है। रनिंग स्टाफ के 160 पद बढ़ोतरी की गई है।

मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के अलावा उज्जैन शाखा के पदाधिकारी लगातार मंडल रेल प्रबंधक  रजनीश कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरिमा भटनागर, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर महेश कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रवीण तिवारी पर नियमित मीटिंग के माध्यम से पदों को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जिसमें वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के महामंत्री जेआर भोंसले, अध्यक्ष आरसी शर्मा तीन से चार बार मंडल स्तर पर एवं मुख्यालय स्तर पर रनिंग स्टाफ की मांगों को लेकर मुख्यालय पर महाप्रबंधक चर्चा की। चर्चा के दौरान महाप्रबंधक ने रतलाम मंडल पर आदेश प्रदान किया कि शीघ्र ही रनिंग स्टाफ का पुनः रिव्यू मंडल से मुख्यालय भेजा जाए। महाप्रबंधक द्वारा मंडल स्तर पर भी मुख्यालय से तीन अधिकारियों की संयुक्त बैठक रतलाम में आयोजित की गई। 11 सितंबर को अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद के कक्ष में मुख्यालय से अधिकारी एवं मंडल के अधिकारी के अलावा उज्जैन मुख्यालय के प्रतिनिधि यूनियनो के प्रतिनिधि के समक्ष वार्ता प्रारंभ हुई। जिसमें कहा गया था कि उज्जैन एवं चित्तौड़ के मुख्यालय के पद को समाप्त किया जाना सही नहीं है। गाड़ी से गति को लेकर लोको रनिंग स्टाफ के पदों को लेकर वार्ता हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि रनिंग स्टाफ का रिव्यू मंडल स्तर से मुख्यालय पर भेजा जाए। इसमें वर्ष 2022 में रतलाम मंडल रनिंग स्टाफ की कुल पद 1234 पदों को बढ़ाने की बात में सहमति दी गई थी। इन पदों में रतलाम 651, उज्जैन 173, चित्तौड़गढ़ 181, महू 79, इंदौर 132, शंभूपुरा 4, निमाड़ खेड़ी 10, गंभीरी रोड 4 पद शामिल है।

मंडल मंत्री बारठ व मंडल अध्यक्ष सोलंकी ने बताया कि नियमित लड़ाई एवं प्रशासन से समन्वय बनाते हुए यूनियन को बड़ी जीत मिली है। 20 अक्टूबर 2023 के आदेश द्वारा रतलाम मंडल को 1394 पद दिए गए। जिसमें रतलाम 693, उज्जैन 255, महू 77, चित्तौड़ 251, इंदौर शो शंभूपुरा 4 निमाड़ खेड़ी में 10 और गंभीरी ब्रिज 4 पद की स्वीकृति प्रदान की गई। इन पदों को लेकर लगातार यूनियन का मंडल स्तर पर और मुख्यालय स्तर पर नियमित दबाव रहा। इसके फलस्वरुप प्रशासन ने आदेश प्रदान किया है। उज्जैन में मेल एक्सप्रेस लोको पायलट 18 पद के साथ पूर्व में 173 पद की जगह उज्जैन मुख्यालय में 255 पद स्वीकृत किए गए। उज्जैन के पदों को लेकर एवं चित्तौड़ के पदों को लेकर रतलाम मंडल की विभिन्न लॉबियों संघर्ष किया। अगले वर्ष के लिए रिव्यू में अब यूनियन द्वारा प्रशासन पर दबाव बनाकर अधिक पदों की मांग की जाएगी। यूनियन के महामंत्री एवं रतलाम मंडल के मंडल मंत्रि मंडल अध्यक्ष जनरल मैनेजर वेस्टर्न रेलवे एवं मंडल रेल प्रबंधक रतलाम मंडल का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.