Logo
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग, अभी-अभी....अशफाक की जगह अक्षय होंगे रतलाम मंडल के नए एडीआरएम, तबादला आदेश जारी विरोध में उठी आवाज़....पेंशन अदालत रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए, सूचनाएं कर्मचारी संगठनों को दे रहे, क... सिविल डिफेंस का मॉक ड्रिल... 100 से अधिक वालंटियर ने घायलों को सुरक्षित स्थान पहुंचाया भारत-पाक के बीच कोल्ड वॉर....रतलाम में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, टेकरा कॉलोनी में बजेगा सायरन वर्किंग विवाद को सुलझाने में मुख्यालय नाकाम, नाराज रेल कर्मचारी विफ़रे, भूख हड़ताल शुरू की यासीन खान को भेजा जेल...चोरी के मामले में स्थाई वारंटी था, शास्त्री नगर में छुपे होने की सूचना मिली,... ये है जमाई, सीएमआई.... रेलवे बोर्ड की पॉलिसी का असर नहीं, टेबल-कुर्सी एक ही है, बैठे-बैठे ही कर रहे ... रेलवे डीजल शेड का रंगारंग 58वां स्थापना दिवस...अधिकारियों ने गीत गाए, बच्चें ट्रॉय ट्रेन में, अन्य म... टिकिट चेकिंग सेवा के बेमिसाल 36 साल...स्पोर्ट्समेन से सीटीआई तक का सफर पूरा, कर्तव्यनिष्ठा के पर्याय... डिजिटली अनुकंपा नियुक्ति में रतलाम मंडल इंडियन रेलवे में अव्वल, दिवंगत की संतान को दी गई नौकरी

ऑपरेशन मजदूर संघ: नए अध्यक्ष प्रताप गिरी ने संभाला पदभार, संगठन में होगी बहुप्रतीक्षित सर्जरी

-सभी ब्रांच पदाधिकारी की मौजूदगी में गिरी ने लिया प्रभार।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ में अहम जिम्मेदारी के लिए मनोनित प्रताप गिरी ने सोमवार को मंडल अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही संगठन द्वारा ‘ऑपरेशन मजदूर संघ’ के तहत संगठनात्मक सर्जरी की जाएगी।
पहली सितंबर को महामंत्री जीआर काबर व अध्यक्ष शरीफ खान पठान व ब्रांच पदाधिकारियों की सहमति से गिरी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सोमवार शाम 5 बजे रेलवे स्टेशन स्थित संघ कार्यालय में पदभार ग्रहण समारोह किया गया। इसमे समस्त केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, मंडल एवं शाखा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा एवं महिला समिति सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। इस बीच पूर्व मंडल अध्यक्ष रफ़ीक मंसूरी, मंडल मंत्री अभिलाष नागर व सहायक महामंत्री बीके गर्ग की विशेष उपस्थिति में गिरी को नए अध्यक्ष का पदभार सौपा गया।

दो से तीन पदों की सर्जरी

नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही मजदूर संघ के मंडलीय संगठन में बहुप्रतीक्षित सर्जरी का भी खाका तैयार किया गया है। इसका एक दो दिन में ही क्रियान्वयन होगा। संगठन के पुष्ट सूत्रों के मुताबिक इस फेरबदल में एक उपाध्यक्ष, एक सहायक मंडल मंत्री तथा एक अन्य पद पर नियुक्ति की जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.