Logo
ब्रेकिंग
रेल यात्राओं की अनियमितता, उभरने लगे पुराने जख्‍म....राम जी के भक्‍तों को भी नहीं छोड़ा, फर्जी अवकाश... ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा... अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष... राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ... स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार... कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ... जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी...

कर्मचारियों का जत्था भोपाल में करेगा हल्लाबोल

-लंबित मांगों को लेकर किया जाएगा प्रदर्शन।
-संयुक्त मोर्चे के आव्हान पर कर्मचारी लामबंद।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। प्रदेश के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों के निराकरण के लिए राजधानी भोपाल में जंगी प्रदर्शन कर अपनी मांगों का समर्थन करेंगे।
संयुक्त मोर्चे में शामिल मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश वाहन चालक संघ, मध्य प्रदेश पेंशन एसोसिएशन संघ सहित कई कर्मचारी हितैषी संगठनों द्वारा 29 अप्रैल को राजधानी भोपाल में नीलम पार्क में जंगी प्रदर्शन कर अपनी मांगों का समर्थन करेंगे। आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान करते हुए लिपिक वर्ग के जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा, वाहन चालक संघ के सूर्यकांत सिंह चौहान, मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के तेजपाल सिंह राणावत, लघु वेतन के दीपक छपरी, पेंशन एसोसिएशन के राजेश व्यास सहित कई कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारियों से आंदोलन को सफल बनाने का आग्रह किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.