Logo
ब्रेकिंग
रेल यात्राओं की अनियमितता, उभरने लगे पुराने जख्‍म....राम जी के भक्‍तों को भी नहीं छोड़ा, फर्जी अवकाश... ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा... अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष... राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ... स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार... कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ... जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी...

एनपीएस गो बैक…गो बैक, गो बैक…, एनपीएस धोखा है…धोखा है, धोखा है…


-एनजेसीएस संयुक्त मंच के आव्हान पर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन।
-हर माह 21 तारीख को सरकार जगाओ अभियान के तहत होगा प्रदर्शन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। एनपीएस को खत्म कर ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने को लेकर ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को एनजेसीएस के संयुक्त आह्वान पर रतलाम मंडल स्तर पर प्रदर्शन किया गया। इसमें एनपीएस गो बैक…गो बैक, गो बैक…, एनपीएस धोखा है…धोखा है, धोखा है…। जैसे नारे लगाकर विरोध जताया गया।
मीडिया प्रवक्ता अशोक तिवारी ने कहा कि मंडल के इंदौर, चित्तौड़गढ़, उज्जैन, डॉक्टर अंबेडकर नगर, सुजालपुर, सीहोर रेलवे स्टेशन के अलावा रतलाम डीजल शेड, रतलाम रेलवे स्टेशन, इलेक्ट्रिकल पावर ऑफिस, रेलवे हॉस्पिटल के अलावा अन्य शाखाओं में यह प्रदर्शन हुआ।

प्रत्येक माह की 21 तारीख को प्रदर्शन

देशभर में संयुक्त ट्रेड यूनियन के द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर एवं न्यू पेंशन योजना को खत्म करने के लिए (संयुक्त मंच नेशनल ज्वाइंट काउंसिल एक्शन के तहत) यह प्रदर्शन किया गया है।
इतना ही नहीं सरकार जगाओ अभियान के तहत प्रत्येक माह की 21 तारीख को प्रदर्शन भी किया जाएगा।

प्रदर्शन में ये उपस्थित रहे

रतलाम में प्रदर्शन मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में हुआ। इसमें ऑल इंडिया नेशनल पेंशन स्कीम के कोषाध्यक्ष नवीन मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, हरीश चांदवानी, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप चौहान, बेनी प्रसाद मीणा, उपाध्यक्ष दीक्षांत पंड्या, अजय जडिया, सामान्य शाखा सचिव पंकज पवार, महिला समिति सचिव रंजीता वैष्णव, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, डीजल शेड शाखा सचिव सुनील चतुर्वेदी, यात्रा शाखा उपाध्यक्ष मनीष जोशी, युवा समिति सचिव रोहित देशबंधु के अलावा तमाम रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.