Logo
ब्रेकिंग
रेल यात्राओं की अनियमितता, उभरने लगे पुराने जख्‍म....राम जी के भक्‍तों को भी नहीं छोड़ा, फर्जी अवकाश... ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा... अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष... राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ... स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार... कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ... जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी...

मूकबधिर बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन…..अनुनाद द्वारा जन चेतना स्कूल में स्व. अश्विन शर्मा की पुण्य स्मृति में संगीतमय आयोजन

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। संगीत की प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय संस्था अनुनाद द्वारा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जन चेतना स्कूल में स्वर्गीय अश्विन शर्मा की पुण्य स्मृति में संगीतमय सांस्कृतिक आयोजन किया। समर्पित रहा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं जिला मंत्री अनुज शर्मा सहित समाज सेवी एवं युवा उद्योगपति सुशील अजमेरा,  कैलाश व्यास, ओमप्रकाश मिश्र इत्यादि अनेक गणमान्य अतिथियो की उपस्थिति रही।


अपने ही संसार में मग्न, निश्चिंत और उल्लास से भरे बच्चों के साथ बिताए गए ये क्षण वास्तव में अविस्मरणीय रहे। ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण ये नन्हे सितारे कहीं से भी असहाय नहीं लगे। ऐसे प्रतिभावान बच्चों के बीच इस स्तर का संवेदनशील और सार्थक आयोजन अत्यंत सराहनीय रहा।
नन्हे मुन्ने उत्कृष्ट गायकों भव्यराज सिंह राठोड़, परम जैन, रिदम मिश्रा, आद्या तिवारी, भुवी व्यास द्वारा लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ प्रस्तुत किया गया। मधुर गायन एवं मोहिनी डांस क्लासेस की ओर से ओवी करिन्दीकर, निशी छिपा, प्रज्ञा, मोही, त्रिशा गोहिल एवं दिती पगारिया द्वारा अनुपम एवं गरिमामयी नृत्य प्रस्तुत किया। अपने सुरमई संगीत से महेश बैरागी, घनश्याम प्रजापत, हरिओम प्रजापत एवं भावेश प्रजापत द्वारा की गई संगत रतलाम के उज्ज्वल और संगीतमय भविष्य की सशक्त झलक प्रस्तुत की। यह संपूर्ण आयोजन संगीत, समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं का सुंदर समन्वय रहा।


इस अविस्मरणीय अनुभव और उत्कृष्ट आयोजन के लिए समस्त श्रोताओं एवं अतिथियों का अध्यक्ष अजीत जैन ने हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन कवि एवं मंच संचालक चंचल चौहान ने किया।
इस अवसर पर अनुनाद संस्था के संरक्षक सुरेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता, अशोक शर्मा, गणेश मिश्रा, जयन्त उपाध्याय, दिलीप व्यास, मनोज जोशी, शैलेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.