Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

ट्रेन में झूमाझटकी, दंग रह गए यात्री….जांच को लेकर टीटीई व विजिलेंस इंस्पेक्टर उलझे, इंदौर ले जाकर की पूछताछ

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के यात्री उस समय चकित रह गए, जब कोच के अंदर तीन टीटीई व दो विजिलेंस इंस्पेक्टर के बीच झूमाझटकी शुरू हो गई। विजिलेंस इंस्पेक्टर अपने नियमित शेड्यूल के मुताबिक टीटीई स्टाफ की चेकिंग के लिए ट्रेन में चढ़े थे। मामला बिगड़ने पर टीटीई को इनके मुख्यालय रतलाम नहीं उतरने दिया। बल्कि इंदौर ले जाया गया। वहां नगदी जांच सहित पूछताछ कर लिखित कार्रवाई की गई।

बता दें कि इस मामले में शामिल एक टीटीई मुनीश मीणा टिकिट चेकिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष है।
मामला गुरुवार रात ट्रेन संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस का है। इसमें टीटीई (सीटीआई) एमआर सिलावट, कृष्णा व मुनीश मीणा की ऐसी कोच में ड्यूटी थी।
ट्रेन में पश्चिम रेलवे मुम्बई जोन के विजिलेंस इंस्पेक्टर सतीश यादव व विनीत जैन टीटीई की जांच के लिए ढोढर स्टेशन पर कोच में आए। बताया जा रहा है कि विजिलेंस इंस्पेक्टर ने टीटीई से नगदी जांच सहित अन्य पूछताछ करना चाही। टीटीई द्वारा आपत्ति लेने पर मामला गरमा गया। तीखी बहस के बाद विजिलेंस इंस्पेक्टर और टीटीई के बीच झूमाझटकी शुरू हो गई। कोच में अफरा-तफरी होने पर कोच में यात्रियों की भीड़ लग गई। इन्हें कुछ समय मामला समझ नहीं आया।
बात बढ़ने पर विजिलेंस इंस्पेक्टर ने तीनों टीटीई को रतलाम नहीं उतरने दिया तथा तीनों को इंदौर ले जाया गया। वहां पूछताछ कर लिखित प्रकरण तैयार किया गया। बताया जा रहा कि जांच में मिलान करने पर टीटीई कृष्णा के पास राशि कम निकली।
इधर, प्रकरण सीनियर डीसीएम तक फॉरवर्ड होने पर टीटीई स्टाफ के तीनों कर्मचारियों पर विजिलेंस जांच में सहयोग न करने पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.