Logo
ब्रेकिंग
रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

5 हजार लोगों को शामिल करने का लक्ष्य….भाजयुमो 21 सितंबर को आयोजित करेगा नमो युवा रन, 3 हजार पंजीयन

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा 21 सितम्बर को सुबह 7 बजे नमो युवा रन का आयोजन करेगा। मैराथन के लिए अब तक 3 हजार से अधिक पंजीयन हो चुके है। शुभारंभ एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सांसद अनिता नागर सिंह चौहान, विधायक डाॅ.राजेन्द्र पाण्डेय, डाॅ.चिंतामणि मालवीय, मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीशा शर्मा उपस्थित रहेंगे। मैराथन में एक लाख के अधिक के पुरूस्कार और सभी सहभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
यह जानकारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने न्यू रोड़ स्थित भाजयुमो कार्यालय मे पत्रकारवार्ता में दी। इस दौरान भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुज शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, महामंत्री रविन्द्र पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सहप्रभारी नीलेष बाफना, मौजूद रहे।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने बताया कि दुनिया में भारत का डंका बजाने वाले प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मन रहा है। इसमें आमजन की सहभागिता से विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित होगी। भाजपा ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश के 75 शहरों में मैराथन आयोजित करने का निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश के 6 शहरों में मैराथन होगी और उसमें रतलाम शामिल है। मैराथन 3 वर्गों मे महिला, पुरुष एवं बच्चों के लिए होगी। इसकी शुरुआत महलवाड़ा चौराहे से की जाएगी और शहर के प्रमुख मार्गो के भ्रमण पश्चात् समापन भी वही पर होगा।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने बताया कि मैराथन में 05 हजार लोगों को शामिल करने का लक्ष्य है। अब तक 3 हजार के अधिक पंजीयन हो चुके है। मैराथन के दौरान लक्की ड्रा भी निकाला जाएगा और 10 हजार का प्रथम , 05 हजार का द्वितीय, 2500 तृतीय एवं 50 अन्य पुरस्कार सहित 01 लाख रुपए के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.