Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

घोषणा के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं….आठवें पे कमीशन के गठन को लेकर वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन करेगी प्रदर्शन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। आठवें वेतन आयोग गठन को लेकर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के आह्वान पर 19 सितंबर 2025 को रतलाम मंडल स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

19 सितंबर को पूरे ऑल इंडिया के रेलवे के सभी मंडल कार्यालय एवं कारखाने स्तर पर आठवें पे कमीशन का शीघ्र गठन एवं कमेटी गठन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि भारत सरकार ने पूर्व में इसकी घोषणा के बाद भी कमेटी का गठन नहीं किया गया। इसके बारे में संसद में कोई चर्चा नहीं की गई। इसको लेकर ऑल इंडियन रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर अब प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। रतलाम मंडल पर इस प्रदर्शन को मुख्य रूप से वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, मंडल उपाध्यक्ष हरिश चांदवानी एवं अन्य पदाधिकारी भी संबोधित करेंगे। आठवे पे कमीशन के अलावा भी मंडल स्तर पर रेल कर्मचारी के मकान की रिपेयरिंग कर्मचारियों के ट्रांसफर प्रमोशन एवं अन्य बातों को लेकर भी मंच के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। यह प्रदर्शन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर सुबह 12: 00 बजे रहेगा। मंडल मंत्री बारठ ने सभी रेलकर्मी भाइयों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस प्रदर्शन को सफल बनाने एवं सरकार को जगाने का काम करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.