Logo
ब्रेकिंग
भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक...

जेसी बैंक के अंशधारी अब डिजिटली….POS मशीन की सौगात, किसी भी बैंक से मिनटों में पेमेंट ट्रांसफर

बैंक डायरेक्टर वाज़िद बोले- मैंने जो वादा किया था वह निभाया।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दी जेक्शन कॉपरेटिव क्रेडिट सोसायटी ऑफ दी एम्प्लाई, ऑफ दी वेस्टर्न रेलवे लि. (जेसी बैंक) अपने सभी अंशधारी सदस्यों के लिए POS (पॉइंट ऑफ सेल) यूपीआई मशीन की सौगात देने जा रही है। बैंक ने इसे लांच भी कर दिया है। इस सुविधा से अंशधारी अब अन्य किसी भी बैंक से मिनटों में राशि ट्रांसफर कर सकेगा।
बता दें कि दशक पहले कभी महज पार्टी आयोजनों के लिए चर्चित रही जेसी बैंक अब अंशधारी सदस्यों के लिए भरपूर सुविधाएं दे रही है। बैंक डायरेक्टर वाज़िद खान का कहना है कि मैंने जो वादा किया था। इसे शब्दशः पूरा किया है। हर अंशधारी को डिजिटली बना दिया है।
अंशधारकों को यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने की अनुमति दी जा रही है। POS मशीन के माध्यम से रतलाम मंडल के किसी भी क्षेत्र से यूपीआई द्वारा तुरंत पेमेंट जेसी बैंक में जमा हो जाएगा। किसी कर्मचारी को परेशान नहीं होना पड़ेगा। चित्तौड़, नीमच, मंदसौर, जावरा, बड़नगर, फतेहाबाद, गौतमपुरा, इंदौर, महू, ओकारेश्वर, खंडवा, देवास, नागदा, उज्जैन, सीहोर, सुजालपुर, बामनिया, मेघनगर, दाहोद एवं पूरे रतलाम मंडल से कहीं से भी POS मशीन के माध्यम से unlimited payment पेमेंट कर सकता है।

 

POS मशीन की विशेषताएं:

– तेज़ और सरल लेन-देन:- कुछ सेकंड में भुगतान पूरा हो जाएगा।
– डिजिटल रिकॉर्ड :- इसमें सभी लेन-देन का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में संग्रहित होता है। जैसे ही पैसा जमा होगा, उसमें प्रिंट भी निकलेगी।
– कर्मचारी द्वारा यदि पैसा जमा करना है तो उसे POS मशीन के द्वारा QR कोड जारी होगा।
-इस प्रकिया के बाद यह डेढ़ मिनट तक भुगतान करने की अनुमति देगा.
– इस प्रकिया से बैंक का हर सदस्य अब डिजिटली बन सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.