न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे सिविल डिफेंस रतलाम मंडल द्वारा आपदा प्रबंधन एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखने के उद्देश्य से रेलवे टेकरा कॉलोनी में एक मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। सिविल डिफेंस टीम द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में आवश्यक सुरक्षा उपायों, बचाव कार्यों एवं राहत प्रयासों का प्रदर्शन किया गया। 100 वालंटियर ने प्रदर्शन कर घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
मॉक ड्रिल के दौरान आगजनी जैसी आपदा की काल्पनिक स्थिति को दर्शाया गया। जिसमें घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना, प्राथमिक उपचार देना एवं स्थिति को नियंत्रित करने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का अभ्यास किया गया। स्थानीय कर्मचारियों एवं निवासियों को भी इस दौरान सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल समय-समय पर ऐसे अभ्यासों का आयोजन कर आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी तैयारियों को सुदृढ़ करता रहता है। इस मॉक ड्रिल ने साबित किया कि मंडल की सिविल डिफेंस टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस दौरान 100 से अधिक सिविल डिफेंस वालंटियर एवं आरपीएफ स्टाफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद तथा वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सुरेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने मॉक ड्रिल की तैयारियों एवं निष्पादन की सराहना की। सिविल डिफेंस टीम के समर्पण एवं तत्परता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अभ्यासिक गतिविधियाँ न केवल कर्मचारियों की जागरूकता बढ़ाती हैं, बल्कि संभावित आपदाओं से निपटने की क्षमता में भी वृद्धि करती हैं।
ब्रेकिंग
सिविल डिफेंस का मॉक ड्रिल... 100 से अधिक वालंटियर ने घायलों को सुरक्षित स्थान पहुंचाया
भारत-पाक के बीच कोल्ड वॉर....रतलाम में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, टेकरा कॉलोनी में बजेगा सायरन
वर्किंग विवाद को सुलझाने में मुख्यालय नाकाम, नाराज रेल कर्मचारी विफ़रे, भूख हड़ताल शुरू की
यासीन खान को भेजा जेल...चोरी के मामले में स्थाई वारंटी था, शास्त्री नगर में छुपे होने की सूचना मिली,...
ये है जमाई, सीएमआई.... रेलवे बोर्ड की पॉलिसी का असर नहीं, टेबल-कुर्सी एक ही है, बैठे-बैठे ही कर रहे ...
रेलवे डीजल शेड का रंगारंग 58वां स्थापना दिवस...अधिकारियों ने गीत गाए, बच्चें ट्रॉय ट्रेन में, अन्य म...
टिकिट चेकिंग सेवा के बेमिसाल 36 साल...स्पोर्ट्समेन से सीटीआई तक का सफर पूरा, कर्तव्यनिष्ठा के पर्याय...
डिजिटली अनुकंपा नियुक्ति में रतलाम मंडल इंडियन रेलवे में अव्वल, दिवंगत की संतान को दी गई नौकरी
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नरेंद्र सिंह सोलंकी को दिया गया मैन ऑफ द मंथ का पुरस्कार
रेलवे के इस फैसले से जनरल श्रेणी के यात्रियों को परेशान.... ट्रेनों में चारों जनरल कोच पीछे जोड़े, भट...
