Logo
ब्रेकिंग
रेल यात्राओं की अनियमितता, उभरने लगे पुराने जख्‍म....राम जी के भक्‍तों को भी नहीं छोड़ा, फर्जी अवकाश... ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा... अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष... राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ... स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार... कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ... जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी...

यासीन खान को भेजा जेल…चोरी के मामले में स्थाई वारंटी था, शास्त्री नगर में छुपे होने की सूचना मिली, टीम से धरदबोचा

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। आरपीएफ ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में फ़रार स्थाई वारंटी को पकड़ा। आरोपी का रतलाम पुलिस थाना में भी चोरी का प्रकरण दर्ज है। इसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया है।
दरअसल वारंटियों की धरपकड़ के लिए निरीक्षक पीआर मीणा आरपीएफ रतलाम द्वारा एक टीम का गठन किया गया था। सहायक उप निरीक्षक विजेन्द्र सिंह तोमर साथ हेड कांस्टेबल सईद द्वारा शातिर वारंटी यासीन खान पिता सलमान खान (39) निवासी रहमत नगर रतलाम को पकड़ने के प्रयास शुरू किए। मुखबिर भी जुटाए गए। शातिर प्रवृत्ति के इस आरोपी के खिलाफ रेलवे में वर्ष 2021 में अपराध क्रमांक 04/2021 में रेलवे संपत्ति की चोरी करने का मामला दर्ज था। तब से फरार चल रहा था। इसके खिलाफ स्टेशन रोड रतलाम पुलिस थाना में भी दिनांक 1/9/2023 IPC ACT 1860 US 379 चोरी का अपराध दर्ज है।
उक्त वारेंट आरोपी को लेकर मुखबिर से जानकारी मिलने पर सहायक उप निरीक्षक तोमर व हेड कांस्टेबल सईद ने शास्त्री नगर में घेराबंदी कर पकड़ा लिया। न्यायालय प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट रतलाम के समक्ष पेश किया। जहां से उक्त वारंटी आरोपी सर्किल जेल रतलाम भेजा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.