Logo
ब्रेकिंग
ये भी सेल्यूट की बात है....ड्यूटी पर लौट रहे जवानों को टीटीई करा रहे चाय-नाश्ता आरपीएल का धूमधड़ाका 25 से...ऑक्शन में सौरभ कुशवाह के लिए सर्वाधिक ऊंची (6900 रुपए) बोली ये यात्री सुविधा के इंतजाम या खूद का लाभ….हम निवाला बनाकर डकार रहे रेलवे फंड। ट्रेन वर्किंग विवाद....देश के हालात को देखते आंदोलन आज शाम स्थगित, लेकिन समझौता नहीं, संघर्ष जारी रह... ब्रेकिंग, अभी-अभी....अशफाक की जगह अक्षय होंगे रतलाम मंडल के नए एडीआरएम, तबादला आदेश जारी विरोध में उठी आवाज़....पेंशन अदालत रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए, सूचनाएं कर्मचारी संगठनों को दे रहे, क... सिविल डिफेंस का मॉक ड्रिल... 100 से अधिक वालंटियर ने घायलों को सुरक्षित स्थान पहुंचाया भारत-पाक के बीच कोल्ड वॉर....रतलाम में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, टेकरा कॉलोनी में बजेगा सायरन वर्किंग विवाद को सुलझाने में मुख्यालय नाकाम, नाराज रेल कर्मचारी विफ़रे, भूख हड़ताल शुरू की यासीन खान को भेजा जेल...चोरी के मामले में स्थाई वारंटी था, शास्त्री नगर में छुपे होने की सूचना मिली,...

चुनाव बाद भी सदस्यता का सिलसिला… यूनियन छोड़ मजदूर संघ में आए कर्मचारी, स्वागत को उमड़े पदाधिकारी, खिंचवाए फ़ोटो

-यांत्रिक शाखा के दो कर्मचारियों ने की सदस्यता। बोले-अब मजदूर संघ के लिए काम करेंगे।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मान्यता के चुनाव में मंडल स्तर पर जीत के बाद वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण करने में कर्मचारियों का रूझान बढ़ा है। 26 दिसंबर को वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन को कर्मचारियों ने मजदूर संघ की सदस्यता ली। कर्मचारियों को हार पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सिटीएनसी प्रेम सिंह तंवर तथा हर्षित डेंजल ने वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर की अध्यक्षता, यांत्रिक शाखा के सचिव दीपक गुप्ता तथा अध्यक्ष हिमांशु पिटारे की उपस्थिति में प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर संघ एक सोच का नाम है। जो सच्चाई, संघर्ष, निर्भयता और प्रेम समर्पण, कार्यक्षमता से बना है। इसी भावना के बल पर अच्छे और सकारत्मक कार्य के जरिए मजदूर संघ ने चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि आज शामिल हुए दोनों साथियों से संघ को आगे ले जाने में काफी सहयोग मिलेगा। यह भरोसा भी दिलाया कि संगठन हमेशा ही उन्हें भी सहयोग तथा सुरक्षा प्रदान करती रहेगी।


इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल, महेन्द्र सिंह गौतम, इंजीनियरिंग शाखा सचिव रणधीर सिंह गुर्जर, यांत्रिक शाखा उपाध्यक्ष धीरज प्रजापति, सहायक सचिव मनीष श्रीवास्तव,नरोहित कन्नौजिया, जयपाल सिंह चौहान, अनिल यादव, शीतला पांडे, संजय सिंह गहलोत, कपिल पाल, मनोज पाल, शुभम सेन, महेश भाई पटेलिया, शेर सिंह मीणा, आशुतोष कुमार, फहरान खान, मयंक वर्मा, नवीन वर्मा सहित बहुत से रनिंग साथी की मौजूदगी रही।
तवर तथा डेंजल ने सदस्यता ग्रहण कर संगठन के लिए कार्य करने तथा संगठन को निरन्तर आगे ले जाने के लिए कार्य करने का भरोसा दिया।
कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव दीपक गुप्ता ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.