Logo
ब्रेकिंग
लोकसभा अध्यक्ष बिरला बोले- रतन जांगिड़ रतलाम का गौरव...ऊर्जावान, युवा कार्यकर्ता व समाजसेवी, इसलिए सौ... रेल संगठन में अदला-बदली...यूनियन छोड़ मजदूर संघ के हो गए पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसे कहते है इंसानियत....टीटीई ने पद का सम्मान बढ़ाया, कोच में यात्री का छूटा 6 हजार रूपयों से भरा पर्... रेलवे जीएम के हाथों शील्ड थामते अफसरों के खिले चेहरे, रतलाम में स्वागत से हुए अभिभूत, वर्ष 2024-25 क... भारतीय रेल परिवहन दिवस की सच्ची तस्वीर.... रिटायर्ड की ऐसी भी लाइफ स्टाइल...120 प्... संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया...विश्व हिंदू परिषद सामाजिक समरसता विभाग द्वारा बाबा सा... महाराजा रतनसिंह एक दूरदर्शी और वीर योद्धा, संपूर्ण राजमहल सौंदर्यीकरण के प्रयास होंगे बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करें...वक्ताओं ने जीवन पर प्रकाश डाला, प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत ... अंतर विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट....टीआरओ की टीम ने जीता फाइनल मैच, ट्रॉफी पर किया कब्जा व्यवस्था बेजार, अब बड़ी मेडम का इंतजार..गाज गिरेगी, नीले झंडे वालों ने बाजी मारी, ये बेचारा बहना की ब...

मान्यता के चुनाव का जोर….यूनियन जनसंपर्क में जुटी, पदाधिकारियों विभिन्न जगहों पर क्या प्रचार

-4 से 6 दिसंबर तक होंगे मान्यता के चुनाव, 12 को परिणाम की घोषणा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ट्रेड यूनियन की मान्यता के चुनाव को लेकर वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने कमर कस ली तथा जनसंपर्क तेज कर दिया है। मंगलवार को यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में सघन जनसंपर्क किया गया। सुबह 8 बजे टीआरडी डिपो से इसकी शुरूआत की गई। इसके बाद टीम सीएसआई नॉर्थ, ई केबिन पहुंची। सुबह 9.30 बजे डीजल शेड, पैसेंजर यार्ड, सुबह 11.30 बजे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के विभिन्न विभाग में जनसंपर्क किया। पदाधिकारियों ने 1920 से चली आ रही यूनियन की गतिविधियों और कर्मचारियों के हित में किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। 4, 5, 6 दिसंबर को होने वाले चुनाव में अपने मत का सही जगह उपयोग करने के लिए मंडल मंत्री ने अपनी बातों को रखा।

17 जोन में एक ही दिन चुनाव, परिणाम 12 दिसंबर

जानकारी देते हुए मंडल मंत्री बारठ ने बताया कि यह चुनाव 17 झोन में एक ही दिन को होने जा रहे हैं। चुनाव का परिणाम का एलान 12 दिसंबर को किया जाएगा। वेस्टर्न रेलवे में 6 डिवीजन, 2 वर्कशॉप कारखाने भी सम्मिलित है। रतलाम मंडल पर 12844 वोटों की कुल संख्या है। जिसमें प्रशासन द्वारा मंडल पर 25 बूथ बनाए जाएंगे। प्रचार के दौरान सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, सहायक संगठन मंत्री सुनील चतुर्वेदी, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, इलेक्ट्रिकल शाखा सचिव रंजीता वैष्णव, यातायात सचिव हेमंत मिश्रा, अध्यक्ष राजेश जैन, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप चौहान, अध्यक्ष राजेश माथुर, डीजल शेड शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र मकवाना, सचिन भूपेंद्र गुर्जर, यांत्रिक उपाध्यक्ष सुशील मिश्रा, सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के कोषाध्यक्ष कपिल गुर्जर, जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के सचिव आशीष यादव के अलावा अन्य सक्रिय कार्यकर्ता इस प्रचार में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.