Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

रेल यात्रियों में हड़कंप…जोधपुर-इंदौर के जनरल कोच में रखा गैस सिलेंडर लिकेज, घबराए यात्री ट्रेन से नीचे उतर पडे़

-प्रतिबंध के बावजूद कोच में गैस सिलेंडर चढ़ाने से यात्री सुरक्षा बनी चिंता का विषय
न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। जोधपुर-इंदौर एक्‍सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ाए गैस सिलेंडर लिकेज होने व गैस फैलने से अंदर सवार यात्री घबरा गए। वाकिया मंगलवार रात 8.15 बजे का है। कोच से फौरन सिलेंडर बाहर फैंका गया तथा ट्रेन ठहरते ही अंदर सवार यात्री नीचे उतर गए। गनीमत है यात्रि‍यों को इसकी समय रहते भनक लग गई। वरना काई बड़ा हादसा हो सकता था।


जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्‍या 14801 के जनरल कोच में किसी यात्री ने एलपीजी गैस सिलेंडर जनरल कोच में चढ़ा दिया। ढोढर स्‍टेशन निकलने के बाद कोच में गैस की बदबू फैलने से या‍त्रियों को इसकी भनक लगी। ढोढर तथा जावरा के बीच आरपीएफ ने चलती ट्रेन से सिलेंडर बाहर फैंका। वहीं ट्रेन ठहरते ही घबराए यात्री नीचे उतर आए। रतलाम निवासी यात्री जीके दुबे ने बताया कि सिलेंडर पिछले किसी स्‍टेशन से चढ़ाया गया था। इसमें सीधी से आरपीएफ की लापरवाही है। यदि समय रहते सिलेंडर नहीं फैंका जाता तो चलती ट्रेन में आग लगने का हादसा भी हो सकता था। बाद में यात्रियों ने संबंधित सिलेंडर चढ़ाने वाले यात्री की पिटाई भी कर दी। आरपीएफ ने बाद में संबंधित यात्री को पकड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.