Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

विजिलेंस कार्रवाई….क्लर्क की ना नुकुर के बाद इंदौर सीटीआई ऑफिस में फाइल खंगालने में जुटे इंस्पेक्टर

-मामला कमर्शियल विभाग में ट्रांसफर व प्रमोशन की अनियमितता का।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे कमर्शियल विभाग में ट्रांसफर व प्रमोशन को लेकर विजिलेंस जांच और भी आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। मामले में संबंधित कमर्शियल व पर्सनल विभागों के क्लर्क को मुंबई तलब किया था। लेकिन पूछताछ में इनके असहयोग के बाद विजिलेंस टीम अब इंदौर में आदेशों की कापियां खंगालने जुटी है। दो दिन से विजिलेंस इंस्पेक्टर ट्रांसफर व प्रमोशन की फाइलों में आदेशों की कॉपी टटोल रही है। संबंधित अन्य स्टेशनों पर भी जांच की ऐसी प्रकिया की जा सकती है।
मालूम हो कि ट्रांसफर-प्रमोशन के मूल आदेश जारी होने के बाद इसकी एक कॉपी जिस स्टेशन पर कर्मचारी को नियुक्त किया गया है। उस स्टेशन के सीटीआई ऑफिस तथा स्टेशन अधीक्षक को भी प्रति भेजी जाती है। क्लर्क द्वारा की गई अनियमितता की जांच के लिए इन दस्तावेजों का भी सहारा लिया जा रहा है।

शिकायत को मान रहे गंभीर

कमर्शियल क्लर्क की शिकायत को विभागीय जिम्मेदार भले ही हल्के में ले रहे है। लेकिन विजिलेंस हेडक्वार्टर इसे गंभीर मान रहा है। इसलिए मुंबई में क्लर्क की ना नुकुर के बाद अब उन आदेशों को खंगाला जा रहा है। जिसे जारी कर अनियमितता की गई। इसलिए विजिलेंस टीम के दो इंस्पेक्टर इंदौर में डेरा डाले हुए है। न्यूज जंक्शन-18 द्वारा पुख्ता कार्रवाई के बाद क्लर्क का नाम तथा की गई अनियमितता को और विस्तार से पब्लिश किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds