Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रतलाम लोकसभा की भाजपा उम्मीदवार अनिता नागर सिंह चौहान का झाबुआ में दाखिल कराया

 –कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, वन मंत्री नागर सिंह चौहान और विधायक मथुरालाल डामर रहे उपस्थित
-रतलाम जिले की तीन विधानसभा से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे झाबुआ
-मोदी राज  में भाजपा का काल राम राज्य की तरह-मुख्यमंत्री
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम।
 लोकसभा चुनाव हेतु नामांकन फार्म जमा करने के अंतिम दिन रतलाम लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अनिता नागर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में झाबुआ में जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीणा के समक्ष नामांकन फार्म जमा किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, वन मंत्री नागर सिंह चौहान और रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर मौजूद रहे | नामांकन से पहले झाबुआ के बस स्टेंड पर महती जनसभा हुई | इसमें केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया सहित रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर जिले के भाजपा के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।

रतलाम से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय के नेतृत्व में तीन विधानसभा क्षेत्र रतलाम शहर, ग्रामीण और सैलाना के हजारों कार्यकर्त्ता शामिल हुए | जिला महामंत्री निर्मल कटारिया संगीता चारेल सहित सभी जिला, मंडल, मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी झाबुआ पहुंचे थे | बस स्टेण्ड पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्र की मोदी सरकार व भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यो पर प्रकाश डाला |
उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों का विकास करने वाली पार्टी है। प्रदेश और केंद्र की सरकार में विकास कार्य आगे भी जारी रहेगा। भाजपा का काल मोदी राज में राम राज्य की तरह है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अगर अन्य किसी बड़े अस्पताल में भर्ती कराना हो, तो उसे आवश्यक होने पर एयरलिप्ट करने का निर्णय भी प्रदेश सरकार ने लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास यहां सिर्फ एक ही उम्मीदवार है, विधायक बनाना हो तो वही और सांसद का चुनाव लड़ाना हो तो भी वही| कांग्रेस ने कभी आदिवासीयों का भला नहीं किया, लेकिन भाजपा ने आदिवासीयों को राष्ट्रपति पद तक पहूंचाया है । मुख्यमंत्री ने 13 मई को अधिक से अधिक मतदान करने का आव्हान किया ।

कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हुए
इस अवसर पर झाबुआ जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय भाभर और जिला पंचायत सदस्य ममता बहादुर हठिला सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया |

Leave A Reply

Your email address will not be published.