-शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे पांच व्यक्ति। तीन घायल, सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। धामनोद-सैलाना मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित खाई में गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि खाई में गिरने के बाद भी कार तीन से चार पलटी खा गई। इसमें सवार युवक अयान और अल्ताफ की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर बांसवाड़ा से नागदा जंक्शन के पास गांव में विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी धामनोद के पास साईं मंदिर के यहां पर असंतुलित होकर तीन-चार पलटी खा गई। इससे बांसवाड़ा के अंबाबाड़ी क्षेत्र के अल्ताफ (23) पिता सलीम मंसूरी और अयान (18) पिता इकबाल मंसूरी की मौत हो गई है। जबकि मृतक अल्ताफ के बड़े भाई अलविश, अयान का भाई सोनू अबरार पिता इकबाल मंसूरी और समीर पिता जाकिर मंसूरी घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। उपचार उपरांत दो को मृत घोषित कर दिया। शेष तीन का उपचार किया जा रहा है।
ब्रेकिंग
रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही
रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान
नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की...
ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग...
पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम
संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन
रतलाम में शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ
संन्यास स्वर्ण जयंती वर्ष....राष्ट्र संत हरिराम जी शास्त्री महाराज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्...
लूणी रीछा स्टेशन पर मचा हड़कंप.... ट्रेन में धुंआ निकलते ही घबराए यात्री कोच से बाहर आ गए
रतलाम में पहली बार पट्टाभिषेक महोत्सव का नज़ारा....पंचामृत से अभिषेक, मंत्रोच्चार के बीच आनंद गिरी मह...
