Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

सूर्य का आस्था से नमन, श्रद्धा से दिया अर्ध्य….सूर्यास्त से सूर्योदय के वक्त की आराधना, मनोकामना के साथ मनाया छठ पर्व

-रतलाम में मूल बिहार राज्य के रहवासियों ने मनाया बिहार का लोक महापर्व छठ।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम शहर में रह रहे मूल रूप से बिहार राज्य के रहवासियों ने महान लोकपर्व छठ सोमवार को विधिपूर्वक, पूजा-अर्चना कर आस्था के साथ मनाया। छठ के दिन रविवार को सूर्यास्त के अलावा सोमवार को सूर्योदय के दौरान सूर्य को अर्ध्य दिया गया।

मुख्य आयोजन कालिका माता प्रांगण स्थित झाली तालाब में हुआ। इसके अलावा विनोबा नगर तथा हनुमान ताल भी समाज के महिला-पुरूष इकट्ठा हुए।
बिहार समाज के अग्रणी दीपक गुप्ता ने बताया कि चैत्र मास में होने वाले छठ पर्व की अत्यधिक मान्यता है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार इस व्रत को हृदयपूर्वक पूरा करने से मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है। बिहार प्रदेश के रहने वाले अलग-अलग परिवार की महिलाएं चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व को बड़े ही आस्था से निर्जल व्रत का उपवास कर मनाती हैं। कालिका मंदिर के प्रांगण में झाली तालाब के घाट पर मुख्य रूप से प्रमोद गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजय सिन्हा, दिनेश कुमार, चंद्रशेखर चौरसिया, संजय कुमार, अरुण तिवारी, नरेन्द्र अग्रवाल, विंपिन सिंह, सुनील रंजन, कृतिभूषण मिश्रा, रिशु, आदित्य झा, रोशन झा, सुमित झा, नरेन्द्र कुमार, विजय सह, उमाशंकर प्रसाद के परिवार की महिलाओं ने अपनी संस्कृति के अनुसार पूजा-अर्चना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds