Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

यूनियन के प्रति आस्था प्रकट… पीआरकेपी से जुड़े कर्मचारियों ने ली यूनियन की सदस्यता

-यूनियन के पदाधिकारियों ने नए साथियो को हार पहनाकर सदस्यता दिलवाई।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन रतलाम मंडल द्वारा 11 मार्च को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमे पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद से जुड़े आधे दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।

जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि सम्मेलन में यूनियन से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

इस दौरान परिषद के डीजल शेड ब्रांच सचिव हेतराम बिश्नोई, अध्यक्ष बंटी मीणा, शंकर मीणा एवं लोको पायलट  विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा ज्वाइन कर यूनियन के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारोठ और मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी ने साथियो को हार पहनाकर यूनियन की सदस्यता दिलवाई।
इस अवसर पर सुनील चर्तुवेदी, भूपेन्द्र गुर्जर, भूपेन्द्र मकवाणा,कपिल गुर्जर, जितेंद्र सोनी, ओमप्रकाश मीणा, रामजीत मीणा, व मंडलीय पधाधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.