Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

रेलवे मैदान पर उत्सवी माहौल…परेड के बाद दिखी सांस्कृतिक झलक, किसी ने नुक्कड़ नाटक तो किसी ने गाए राष्ट्रीय गीत

-रतलाम मंडल पर उत्साह से मनाया 75वां गणतंत्र दिवस।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 75वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने रतलाम स्थित रेलवे स्‍पोर्ट्स ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा झंडे को सलामी दी। इसके बाद मैदान पर उत्सवी माहौल दिखाई दिया। किसी ने नुक्कड़ नाटिका की प्रस्तुति दी तो किसी ने राष्ट्रीय गीत पेश किए। स्काउट के नन्हें विद्यार्थियों ने भी मह मोहा।


सुबह 10 बजे शुरू हुए कार्यक्रम के वरिष्‍ठ मंडल सुरक्षा आयुक्‍त मिथुन सोनी द्वारा मंडल रेल प्रबंधक की अगवानी की गई। मंडल रेल प्रबंधक रतलाम द्वारा रेलवे सुरक्षा बल, स्‍काउट गाइड एवं सिविल डिफेंस टीम के परेड की सलामी ली। इसके बाद कुमार ने सभी रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कुमार मिश्र के संदेश का वाचन किया।

वर्ष दौरान रतलाम मंडल की अब तक की उपलब्धियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गाये गए देशभक्ति के गीतों ने सभी के दिलों को राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत कर दिया। रेलवे स्‍कूल के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक पीटी का प्रदर्शन किया।

सिविल डिफेंस का सुरक्षात्मक संदेश

रतलाम मंडल सिविल डिफेंस टीम द्वारा ट्रेनों में पटाखे या कोई ज्‍वलनशील पदार्थ ले जाने से क्‍या नुकसान होता है। इसके बारे में नुक्‍कड़ नाटक के माध्‍यम से सजीव अभिनय कर संदेश दिया। संजय ओझा, चेतन मीणा सहित टीम की प्रस्तुति काफी सराहनीय थी।

इससे पहले चीफ वेल्फेयर इंस्पेक्टर प्रशांत पांडेय के नेतृत्व में मनीष मोड़क, विजेंद्र सिंह सिसोदिया, दिनेश भावरिया, अकिल खान, गोपाल बोरीवाल सहित टीम ने राष्ट्रीय गीत पेश किया।

50 कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले मंडल के विभिन्‍न विभागों के लगभग 50 कर्मचारियों को डीआरएम कुमार ने नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया गया। इस कार्यक्रम अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद सहित मंडल के सभी शाखाधिकारी, अन्‍य अधिकारी व बड़ी संख्‍या में कर्मचारी सपरिवार उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस का मुख्‍य कार्यक्रम रतलाम में आयोजित की गई इसके अतिरिक्‍त मंडल के सभी कार्यालयों, कार्यशालाओें, स्‍टेशनों, चिकित्‍सालयों एवं चिकित्‍सा यूनिटों में भी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम उत्‍साहपूर्वक मनाया गया।

पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन रतलाम मंडल द्वारा संचालित अरूणोदय बाल मंदिर में पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन रतलाम मंडल की अध्‍यक्षा श्रीमती सपना अग्रवाल द्वारा ध्‍वज फहराया गया। इस दौरान स्‍कूल के बच्‍चों द्वारा रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा बच्‍चों को उपहार बांटे गये।

इसके अतिरिक्‍त गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिला कल्‍याण संगठन द्वारा रेलवे चिकित्‍सालय, रेलवे कॉलोनी एवं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम के कुल 77 सफाई कर्मिर्यों को कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन रतलाम मंडल के अन्‍य सदस्‍य भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.