Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

सेफ़्टी ड्राइव गिफ्ट….इनाम में हेमलेट पाकर खुश हुए वाहन चालक, सिर पर लगाकर की शान की सवारी

-साक्षी फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर ग्राहक सुरक्षा योजना के अंतर्गत दिए ग्राहकों को उपहार।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। साक्षी फ्यूल्स पेट्रोल पंप रतलाम पर ग्राहक सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रतिदिन हेलमेट इनाम निकालकर वाहन चालकों को वितरित किए जा रहे है। रविवार को दो दिन के लक्की ड्रा निकले गए। उपहार में हेलमेट खुलने के बाद वाहन चालक इसे पाकर खुश हो गए।


शाम 6 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नयन सूभेदार (वरिष्ठ प्रबंधक पीएनबी एवं क्रिकेटर) एवं पत्रकार जलज शर्मा के हाथों लक्की ड्रा निकाला गया। जिसमें कूपन नंबर 11007 एवं 11086 में राजेश गुर्जर एवं गजेन्द्र निगम के नाम निकला। इन्हें मोबाइल लगाकर तुरंत मौके पर ही बुलाया गया।

अतिथियों द्वारा उन्हें हेलमेट प्रदान किए गए। इस अवसर पर कमल, ओमप्रकाश शर्मा, रमेश पाल, रतन वारे, दीपक जाट, राकेश जोशी, सुरेश पाटीदार, लक्ष्मी कुवंर, वर्षा, कविता तंवर आदि उपस्थित रहे।साक्षी पेट्रोल पंप की ओर से संचालक जयंत बोहरा, प्रमोद बोहरा, मैनेजर मुर्तुजा आरिफ, ओमप्रकाश शर्मा, आदि द्वारा अतिथियों का स्वागत किया। संचालक बोहरा ने बताया कि यह योजना 26 नवंबर 2023 से शुरू हुई तथा 26 जनवरी 2024 तक चलेगी।

इसके अंतर्गत 14 जनवरी 2024 को पिछले दिन 12 जनवरी एवं 14 जनवरी के इनामी कूपन में खोले ड्रा में हेलमेट दिए गए। बोहरा ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.