Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

भव्य शोभयात्रा.. गूंजे राम के जयकारे, नन्हें रामजी ने मोहा सबका मन

पालकी में विराजे भगवान श्रीराम, भक्तों ने झूमते हुए मनाया उत्सव।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की रतलाम में भी तैयारियां धूमधाम से चल रही है। रविवार को थावरिया बाजार के पंचेश्वर महादेव पंचमुखी हनुमान धाम से प्रभु श्री राम की भव्य शोभा यात्रा ढोल-ढमाकों व डीजे के साथ निकाली गई। यात्रा से पूर्व क्षेत्र के कारसेवक लक्ष्मीनारायण गेहलोत का सम्मान किया गया।

शोभायात्रा में पालकी में प्रभु श्री राम की प्रतिमा को विराजित किया। नजारा मनोहारी बन पड़ा, जब प्रभु की पालकी को भक्तगण उठाकर चल रहे थे। पीछे रथ में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी का रुप धारण कर क्षेत्र के युवा व युवती सवार थे। बाल रुप श्री राम भगवान का रुप धारण कर एक नन्ही बालिका भी शोभा यात्रा में शामिल हुई। जय श्री राम, भारत माता की जयकार के पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।

बड़ी संख्या में महिला व युवाओं ने हिस्सा लिया। युवा अखाड़े के करतब दिखाते हुए चल रहे थे। क्षेत्र में अनेक जगह घरों से फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। नन्हें-मुन्ने हाथों में जय श्री राम लिखे, केसरिया ध्वज थामे, आगे-आगे चल रहे थे। वहीं युवा गले में केसरिया दुपट्टा डाले हुए थे। क्षेत्र के अलावा बड़ी संख्या में शहर के लोग शामिल हुए। यात्रा के पूर्व मुख्य अतिथि विहिप के प्रांत समरसता प्रमुख दीपक मकवाना ने संबोधित किया।

 

इस दौरान क्षेत्र के दीपक परमार, जयदीप गुर्जर, प्रद्युम्न शर्मा, उमेश माली, लक्की कसेरा, मनोज पंवार, मुरलीधर गुर्जर, रवि सेन, कपिल रावल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds