Logo
ब्रेकिंग
'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम

फ़िल्म कुंवारापुर: मध्यप्रदेश की विंध्य संस्कृति, रतलामी कलाकार का उम्दा रोल व असरानी की दिखेगीं बेहतरीन कॉमेडी

-सैलाना निवासी निर्देशक राजेंद्र राठौर की फ़िल्म तैयार, जल्दी ही पोस्टर, ट्रेलर लांच।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। फिल्म कुंवारापुर का काम लगभग पूरा होने के बाद अब रिलीज़ के लिए तैयार है। जल्दी ही इस फिल्म का पोस्टर, ट्रेलर लांच किया जाएगा। यह फ़िल्म मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार के सिनेमा में धूम मचाने आ रही है।

मूलतः सैलाना निवासी निदेशक राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि 15 सालों से मुंबई में काम के बावजूद मध्यप्रदेश व गृह ज़िला रतलाम में अमिट प्रेम है। इसलिए इस फिल्म की पूरी शूटिंग मध्यप्रदेश में की गई है। इसमें रतलाम के भरत उपाध्याय को भी काम दिया है। इन्होंने भी फिल्म में मुख्य किरदार व हीरोइन अन्नपूर्णा द्विवेदी के चाचा का रोल निभाया है। जबकि मुख्य किरदार में बघेलखंड के सुपरस्टार अविनाश तिवारी, अंजना तिवारी, फेमस कॉमेडियन असरानी, विक्रम कोचर, उर्मिला शर्मा, गरिमा अग्रवाल, उमेश बाजपेई भी शामिल है। कुंवारापुर एक हास्य के साथ-साथ सामाजिक संदेश देती फिल्म हैं।

पारिवारिक फिल्म में बघेलखंड, विंध्य की संस्कृति और रीति रिवाज को भी प्रदर्शित करेगी। फिल्म में पांच गाने हैं जो दर्शकों के लिए खासे कर्णप्रिय व मनोरंजक साबित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.