Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

फूलों की रंगोली ने किया आकर्षित, निहारने लगी रही लोगों की भीड़, रेल अधिकारी भी सेल्फी लेना नहीं चुके

-स्टेशन रोड स्थित नवयुवक मंडल के गरबा प्रांगण में रंगोली रही आकर्षक का केंद्र।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्टेशन रोड स्थित नवयुवक मंडल के गरबा प्रांगण में बनाई गई फूलों की रंगोली लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। देर रात तक शहरभर से लोग रंगोली निहारने गरबा पांडाल में आते रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डीआरएम सहित रेल अधिकारी रंगोली के बीच सेल्फी लेने से नहीं चुके।
विभिन्न किस्म के फूलों की विहंगम रंगोली बनाने का काम दोपहर बाद से शुरू हो गया है।


रात 8.30 बजे इसे तैयार कर लिया गया था। मुख्य अतिथि विधायक चेतन्य काश्यप, नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल, डीआरएम रजनीश कुमार, एडीआरएम अशफ़ाक़ अहमद सहित अन्य अधिकारी सपत्नीक पांडाल में पहुंचे। सभी ने माता की प्रतिमा के दर्शन किए। बाद में सभी ने सेल्फी सहित फोटो शेषन भी कराए।
नवयुवक मंडल के संचालक अश्विन जायसवाल ने बताया कि नवरात्रि के आखिर में फुलों की रंगोली बनाने का क्रम पिता सुरेंद्र जायसवाल ने शुरू किया था। गरबा महोत्सव के 39वें वर्ष इस परंपरा को बरकरार रखे हुए है। अतिथियों का स्वागत अश्विन जायसवाल, नरेंद्र सिंह सोलंकी, राजू सोलंकी सहित मंडल के सदस्यों ने किया।

दो बत्ती भेरू जी मंदिर पर प्रसादी का वितरण

 

नवरात्रि की अष्टमी पर दो बत्ती स्थित भेरू जी का मंदिर पर कालू पंडित व अभिषेक अग्रवाल की ओर से 25 किलो साबूदाना खिचड़ी की प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल का स्वागत किया गया। वहीं डाट की पुल स्थित गरबा प्रांगण में नवमीं को पूर्व सीटीआई सुनील दुबे की ओर से प्रसादी वितरित की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds