Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

धूमधाम से की गई घट स्थापना, शुरू हुई गरबा महोत्सव की प्रस्तुतियां

-बैंडबाजों व ढोल के साथ विराबित की गई मातारानी की प्रतिमा
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना के साथ ही पांडालों में गरबा महोत्सव की शुरुआत हो गई है। बेंड बाजो व ढोल के साथ मातारानी की प्रतिमा स्थापित की गई। लोगो ने गुलाब लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।


स्टेशन रोड नवयुवक मंडल गरबा प्रांगण में माता की घट स्थापना की गईं। आकर्षक झांकी बनाई गई। अश्विन सुरेंद्र जायसवाल द्वारा आयोजि गरबा महोत्सव ने शानदार 39 वर्ष में प्रवेश किया। मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ माता जी की घट स्थापना की। इस अवसर पर नव्या मंडल के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जानकारी नरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि इस साल शानदार भव्य गरबा का आयोजन और 9 दिन तक सभी माता एवं बहनों को 9,9 पुरस्कार नव युवक मंडल द्वारा दिए जाएंगे। नवमी के दिन आकर्षक तीन पुरस्कार दिए जाएंगे। समिति के संयोजक अश्विन सुरेंद्र जायसवाल ने समस्त माता बहनों से निवेदन क्या है की अधिक से अधिक संख्या में गरीबों का आनंद लें।

 

राजबाग़ में धूमधाम से की घटस्थापना

इसी तरह सैलाना रोड स्थित राजबाग़ कॉलोनी में उमंग राजबाग़ समिति इस साल भी गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शुरू दिन रविवार शाम को घट स्थापना की गई। रहवासियों ने मातारानी की आगवानी ढोल के साथ की गई। पांडाल में स्थापना के बाद गरबो की शुरुआत की गई। समिति के महावीर जैन, दक्ष त्रिवेदी ने बताया कि विशेष दिनों में विशेष ड्रेसकोड निर्धारित की गई। आर्केस्ट्रा के साथ महिलाओं में गरबा खेलने की उमंग पहले दिन से देखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds