Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

हीना वी केवलरमानी होगी रतलाम रेल मंडल की नई सीनियर डीसीएम

-रतलाम में पदस्थ सीनियर डीसीएम प्रतिभा पाल का अहमदाबाद तबादला

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। कामकाजी प्रकिया में अपनी बेबाकी के लिए मशहूर रतलाम में पदस्थ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) प्रतिभा पाल का अहमदाबाद तबादला हो गया है। इनके स्थान पर अहमदाबाद से ही हीना वी केवलरमानी का रतलाम सीनियर डीसीएम पद पर तबादला हुआ है। 13 अक्टूबर 2023 को देर शाम पश्चिम रेलवे मुख्यालय से इसके आदेश जारी हुए है। सीनियर डीसीएम श्रीमती पाल का यह तबादला अप्रत्याशित माना जा रहा है। हालांकि रतलाम में इनका दो वर्षीय कार्यकाल पूरा हो गया है। लेकिन अचानक आदेश जारी होने से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

ब्लॉक के दौरान डीआरएम से कहासुनी वजह?

सीनियर डीसीएम श्रीमती पाल अपने तल्ख रवैए व बेबाकी को लेकर चर्चित रही है। रेल संगठनों के साथ वार्ता की मीटिंग में कई बार मुद्दों को लेकर सीधे तौर पर पदाधिकारियों से बहस, असहमति व सीधे तौर पर मनाही कर दी गई है। वहीं पिछले माह पंच पिपलिया सेक्शन में ट्रैक बाधित होने व राहत में जुटे कर्मचारियों के इंतजामों में कमी को लेकर डीआरएम ने नाराजी भी जताई थी। दरअसल इंजिन में चट्टान के टुकड़े फंसने व बाद में ट्रैक में कटाव हुआ था। बताया जा रहा है कि पहले चरण में राहत के लिए पहुंचे कर्मचारियों को खाने-पीने के लिए परेशान होना पड़ा था। कर्मचारियों ने झरने से बहता पानी पीकर प्यास बुझाई। वही बाद में ट्रैक कटाव के दौरान भी कर्मचारियों की संख्या के मुताबिक भोजन के पैकेट नहीं पहुचाए जा सके।

चूंकि आपात स्थिति में खाने पीने के इंतजाम कमर्शियल विभाग को करने होते हैं। इसे लेकर डीआरएम व कमर्शियल विभाग की प्रमुख सीनियर डीसीएम में कहासुनी भी हुई थी। संभवतः तबादले की यह भी वजह बताई जा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.