Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

न्यूज़ इम्पैक्ट : खुशामदी एमवीआई से केबिन खाली कराया, महिला एओएम की लगी नेमप्लेट

-एमवीआई टीएस चौहान को डीओएम के पास दी गई बैठने की जगह।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। लंबे समय से अनियमित रूप से रेलवे की सुविधाएं भोगने वाले एमवीआई टीएस चौहान को लेकर ऑपरेटिंग विभाग के अफसर अब हरकत में आए है। क्लास थ्री एमवीआई से डीआरएम ऑफिस स्थित कंट्रोल रूम में क्लास वन अधिकारी की तरह दिया गया केबिन छीन लिया गया। यह केबिन मंगलवार को रतलाम मंडल कार्यालय आई नई महिला एओएम को आबंटित किया गया है।


मालूम हो कि इस न्यूज़ जंक्शन-18 द्वारा एमवीआई चौहान वाले मामले में व्यक्ति के बजाय अव्यवस्था के खिलाफ ख़बरों का प्रकाशन कर अनियमितता मंडल मुखिया के संज्ञान में लाई गई। इसके बाद जाकर लंबे समय से नियमों के विपरित एमवीआई को खुशामदी के बदले दी जा रही सुविधाओं को सीमित करने का कदम उठाया है। बुधवार को ऑपरेटिंग विभाग द्वारा एमवीआई चौहान के केबिन से टेबल कुर्सी से लेकर अन्य इंतजाम बदल दिए गए है। वहीं केबिन के बाहर महिला एओएम सृस्टि के नाम की स्लिप लगाई गई है।

डीओएम के केबिन में एमवीआई के लिए जगह

विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में तबादला होकर रतलाम आए डीओएम (मंडल परिचालन प्रबंधक मालभाड़ा) जायदीप मोइत्रा के ही केबिन से सटे स्थान पर एमवीआई चौहान को बैठने की जगह दी गई है। हालांकि जानकारी यह भी मिली है कि एमवीआई चौहान नए डीओएम मोइत्रा की खुशामदी में भी जुट गए है। वे ऑफिस के शासकीय काम के दीगर डीओएम के बंगले की रंगाई-पुताई करवाने में व्यस्त हो गए है।

वाहन की जांच व उपयोग की जांच हो

इधर, कर्मचारियों का कहना है कि इमरजेंसी सुविधा के नाम पर रेलवे में अटैच किए वाहन की भी अधिकार स्तर और जांच की जाए। वाहन किन शासकीय कामों के उपयोग में लिया जा रहा है। नियमित रनिंग किलोमीटर कितना हो रहा तथा इसका कितना भुगतान किया जा रहा है। इन मामलों की तथ्यात्मक जांच कर रेलवे धन के दुरुपयोग से बचाना चाहिए। मामले में रेलवे पीआरओ का कहना है कि वाहनों का नियमों के मुताबिक उपयोग किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.