Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

विजिलेंस की कार्यवाही: ड्यूटी के दौरान गलतियां न कर भ्रष्टाचार को खत्म करें

-पश्चिम रेलवे की सतर्कता शाखा द्वारा इंदौर स्टेशन पर कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम का आयोजन।
न्यूज़ जंक्शन-18


रतलाम। पश्चिम रेलवे की सतर्कता शाखा द्वारा इंदौर स्टेशन पर कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सुपरवाइजर व कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान गलती न करने की हिदायत दी। वहीं भ्रष्टाचार को ख़त्म करने का भी संकल्प दिलाया गया। इस दौरान मुंबई मुख्यालय से विजिलेंस इंस्पेक्टर सहित स्टेशन का स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों द्वारा सामान्य तौर पर ड्यूटी के दौरान की जाने वाली गलतियों पर चर्चा की गई। जिससे रेलवे सिस्टम में सुधार हो सके एवं कर्मचारी निष्पक्षता से कार्य कर सके।


इसके अतिरिक्त सभी विभाग के सुपरवाइजरों एवं आम यात्रियों को सरकार द्वारा जारी पीआइडीपीआई रेजोल्यूशन के तहत शिकायत करने की कार्यवाही व शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में सभी विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ आम यात्रियों ने भाग लेकर भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.