Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

ओपीएस की दिल्ली में महारैली, कश्मीर से कन्याकुमारी तक के 2 लाख कर्मचारियों ने किया हल्लाबोल

केंद्र व राज्य सरकार के 85 लाख से अधिक एनपीएस कर्मचारी की पेंशन का मामला।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। वोट फॉर ओपीएस के मुद्दे पर 1 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एनएमओपीएस/आईआरएमओपीएस के साथ-साथ अनेकों संगठनों के आव्हान पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पेंशन शंखनाद महारैली आयोजित की गई। जिसमें कश्मीर से कन्याकुमारी तक के 2 लाख से अधिक महिला और पुरुष एनपीएस कर्मचारी शामिल हुए।


भारतीय रेल कर्मचारी पुरानी पेंशन संघर्ष समिति के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नवीन बोकाडिया ने बताया कि दिल्ली में निकाली यह रैली पुरानी पेंशन के लिए आज के इतिहास की सबसे बड़ी एनपीएस कर्मचारी रैली साबित हुई। आज पूरे देश में केंद्र और राज्य सरकार के 85 लाख से अधिक एनपीएस कर्मचारी कार्यरत हैं।
इस रैली में रतलाम मंडल के अनेक विभागों से सैकड़ों एनपीएस रेल कर्मचारियों के साथ हजारों की संख्या में राज्य कर्मचारी भी शामिल हुए। नारेबाजी कर प्रधानमंत्री से पुरानी पेंशन की मांग की।


इस मौके पर नवीन बोकाडिया राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भारतीय रेल कर्मचारी पुरानी पेंशन संघर्ष समिति, विजय बंदु, राष्ट्रीय अध्यक्ष एनएमओपीएस, सुशांत पंडा राष्ट्रीय अध्यक्ष आईआरएमओपीएस, संजय सिंह, राज्य सभा सांसद, राकेश टिकैत किसान नेता, उदित राज, पूर्व सांसद, तथा अनेक राज्यों से पधारे अनेक विधायको ने संबोधित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds