Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

स्वच्छ भारत अभियान: साथी हाथ बढ़ाना की तर्ज पर सफाई के लिए झुकी कमर, उठे हाथ

-मजदूर संघ कार्यालय व आसपास परिसर में कार्यकर्ताओं ने की साफ सफाई।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्वच्छ भारत अभियान तहत वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संघ कार्यलय परिसर में सघन स्वच्छता अभियान चलाया। परिसर के आसपास से बड़ी संख्या में कचरा व गंदगी साफ की गई।
मालूम हो कि प्रधानमंत्री के आव्हान पर पूरे भारत में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इसके मद्देनजर रतलाम मंडल में मंडल रेल प्रबंधक ने भी रेल परिसरों व रेलवे स्टेशन पर सफाई के निर्देश जारी किए गए।
मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में संघ कार्यकर्ता द्वारा रतलाम स्टेशन पर स्थित संघ परिसर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई के संदेश देने के अलावा एकता भी प्रदर्शित की।


इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल, गौरव दुबे, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य एवं युवा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौर, जेसी बैंक डायरेक्टर व संयुक्त शाखा सचिव वाजिद हुसैन खान, डीजल शेड शाखा सचिव गौरव ठाकुर, यांत्रिक शाखा अध्यक्ष हिमांशु पिटारे, यातायात सहायक सचिव मनोज खरे, चांद खान, इंजीनियरिंग शाखा सहायक सचिव रणधीर गुर्जर, अमित चौहान, राजेंद्र सरोज, अशोक टंडन, जूनियर इंस्टिट्यूट सचिव अरविंद शर्मा, संघ कार्यालय कर्मचारी अशोक बोरासी, शोएब खान व अन्य साथी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds