Logo
ब्रेकिंग
रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन रतलाम में शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ संन्यास स्वर्ण जयंती वर्ष....राष्ट्र संत हरिराम जी शास्त्री महाराज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्...

भजन संध्या के साथ हिंडोला महोत्सव की मचेगी धूम, श्रद्धालुओं के साथ झूमेंगे राधा-कृष्ण

-श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज सभा व सहयोगी समाज इकाई का 6 अगस्त रविवार को आयोजन

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। श्री गुर्जर गौड़ समाज द्वारा पुरुषोत्तम मास के अवसर पर 6 अगस्त रविवार को भजन संध्या एवं हिंडोला (झूला) महोत्सव का महाआयोजन किया जा रहा है। इसमें सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां होगी। वहीँ श्रद्धालुओं के साथ राधा-कृष्ण भजनों पर झूमेंगे।
नगर सभा अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि पुण्य एवं आराधना के पवित्र श्रावण पुरुषोत्तम मास की रिमझिम फुहारों के बीच आयोजित इस भजन संध्या में गुर्जर गौड़ समाज के प्रख्यात भजन गायक प.गोपाल कृष्ण शर्मा की सुमधुर प्रस्तुतियों के माध्यम से भक्ति एवं आनन्दरस की बरसात होगी।


इस अवसर पर भगवान श्री राधा-कृष्ण की मनोहर झांकी, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा विशेष आकर्षण रहेगा। साथ ही फलाहारी प्रशादी का विशेष इंतजाम भी किया गया है। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक सुमंगल गार्डन में होगा।
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज सभा, रतलाम, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर महिला सभा, रतलाम, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सोशल ग्रुप, रतलाम तथा गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नवयुवक मण्डल, रतलाम के पदाधिकारियों द्वारा समाजजनों से अनुरोध किया हैं कि सभी सपरिवार उपस्थित होकर इस सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रम का लाभ लेकर आयोजन को सफल बनाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.