Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ...

रेलवे के क्लास फोर कर्मचारियों को अब सीयूजी सिम मिल पाएगी

-दो दिवसीय स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक में रेल प्रशासन द्वारा कई मुद्दों पर सहमति।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे में कार्यरत क्लास फोर कर्मचारियों को सीयूजी सिम मिलने लगेंगी। अब तक केवल अधिकारी से लेकर क्लास में सुपरवाइजर केटेगिरी को शासकीय सिम की सुविधा दी जाती थी।
वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की 13 एवं 14 जुलाई को दो दिवसीय स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समिति कक्ष में मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ एवं मंडल अध्यक्ष एसएस शर्मा की उपस्थिति में प्रारंभ हुई। जिसके अध्यक्ष मंडल रेल प्रबंधक रजनीश गुप्ता एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती अरीमा भटनागर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें ज्वलंत मुद्दों पर मंडल रेल प्रबंधक ने अपनी प्रदान करें जिसमें कई मांगों पर सहमति हुई।

सेवानिवृत्ति के पहले अध्यक्ष शर्मा का सम्मान

दो दिवसीय वार्ता के दौरान वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष एसएस शर्मा का सम्मान किया गया। शर्मा 36 वर्ष की रेलवे सेवा देते हुए 31 जुलाई को सेवानिवृत्ति होंगे। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश गुप्ता ने उनका शॉल श्रीफल से सम्मान करते हुए उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंडल के समस्त अधिकारी गण उपस्थित रहे। दो दिवसीय वार्ता तंत्र के दौरान यूनियन के सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, हरीश चांदवानी, ह्रदेश पांडे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, मंडल संगठन मंत्री शबाना शेख, जितेंद्र जायसवाल, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, महिला समिति सचिव रंजीता वैष्णव, सुनील चतुर्वेदी, पंकज पवार, हेमंत मिश्रा के अलावा अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। यह समस्त जानकारी यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

इन मांगों पर हुईं सहमति

-रतलाम मंडल में पॉइंट्स मैन गैंगमैन दूरसंचार विभाग के अलावा अन्य सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को रेलवे द्वारा सीयूजी सिम दी जाएगी।
-रेलवे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की ज्वलंत समस्या सफाई एवं शिक्षकों के पद को लेकर की समस्याओं को दूर किया जाएगा। पूरी बिल्डिंग में सफाई एवं रंग रोगन किया जाएगा।

-रेलवे कॉलोनी में कई जगह घरों के अंदर बड़े-बड़े पेड़ के तने घरों की सुरक्षा को देखते हुए कटाई की जाएगी।
-अंतर मंडलीय एवं अंतर रेलवे में स्थानांतरण के लिए एनओसी प्रदान की गई है। कर्मचारियों के आने पर कर्मचारियों को छोड़ दिया जाएगा।
-मंडल पर वॉकी टॉकी की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। गाड़ी संचालन के दौरान कर्मचारी आपस में बात नहीं कर पाते हैं। इसको लेकर जल्दी ही दूरसंचार विभाग द्वारा नई वॉकी टॉकी पूरे मंडल पर मंगवाई गई है। शीघ्र प्रदान की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.